केएल राहुल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

केएल राहुल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास! आखिर क्यों करें इस न्यूज पर विश्वास?

सोशल मीडिया पर केएल राहुल के इंस्टाग्राम स्टोरी का एक स्क्रीनशॉट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनके संन्यास की बात लिखी हुई थी। लेकिन यह स्टोरी केएल राहुल ने शेयर नहीं की थी, यह स्क्रीनशॉट फेक था।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इस समय काफी सुर्खियों में उनके संन्यास का खबर ने हर तरफ सबको हैरान कर रखा है। सोशल मीडिया पर अचानक से एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने क्रिकेट से अपने संन्यास रिटायरमेंट की बात कही थी। हालांकि यह पोस्ट फेक थी। उनके रिटायरमेंट वाली बात सच नहीं थी।

दरअसल, सोशल मीडिया पर केएल राहुल के इंस्टाग्राम स्टोरी का एक स्क्रीनशॉट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनके संन्यास की बात लिखी हुई थी। लेकिन यह स्टोरी केएल राहुल ने शेयर नहीं की थी, यह स्क्रीनशॉट फेक था। लेकिन इस स्क्रीनशॉट ने हर तरफ हंगामा मचा दिया था। उनके फैंस हैरान हो गए थे। लेकिन जब से सच्चाई सामने आई है, तब से उनके फैंस ने राहत की सांस ली है।

फेक है रिटायरमेंट की खबर

केएल राहुल की इंस्टाग्राम स्टोरी में संन्यास की घोषणा होने की वजह से सब हैरान हो गए थे। हर तरफ उनके रिटायरमेंट की ही खबर चलने लगी थी। उनके फैंस का मानना है कि वह इतने जल्दी संन्यास नहीं ले सकते और उनका यह भरोसा सच साबित हुआ और यह पोस्ट फेक निकली।

टीम में राहुल की वापसी

हाल ही में खत्म हुए श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में केएल राहुल ने भारतीय वनडे टीम में जगह बनाई है। हालांकि इस सीरीज में उनका फॉर्म कुछ खास नहीं रहा। लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि आगामी बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है।

केएल राहुल का इंटरनेशनल करियर

टीम इंडिया के 32 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब तक अपने करियर में 50 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2863 रन बनाए हैं। उसके बाद उन्होंने 77 वनडे मैच खेले हैं, जहां उनके नाम 2851 रन हैं। वहीं 72 टी20 मुकाबले में उन्होंने 2265 रन बनाए हैं। केएल ने टेस्ट में 8, वनडे में 7 तो टी20 में 2 शतक भी जड़े हैं।

डिस्क्लेमर- केएल राहुल के रिटायरमेंट की खबर झूठी है। इस तरह की खबर को लेकर नवभारत कोई दावा नहीं करता है। जब तक कोई आधिकारिक घोषणा ना हो तब तक ऐसी खबर पर भरोसा नहीं करना चाहिए। अक्सर ऐसी फेक खबर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है, लेकिन हमेशा ऑफिशियल स्टेटमेंट आने का इंतजार करना चाहिए। ऐसे में यह खबर केवल फेक्ट चेक पर आधारित है।

26/11 Mumbai Terror Attack: ताज होटल से CST तक, 26/11 मुंबई हमले की 9 बड़ी बातें

दिल्ली की गीता कॉलोनी में फिर लगी आग, फ्लाईओवर के नीचे कचरे के ढेर में भड़की लपटें; मौके पर दमकल की गाड़ियां

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

संविधान दिवस पर PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- OBC आरक्षण घटाकर मुसलमानों को कोटा देना चाहता है विपक्ष

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम