केएल राहुल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2.0 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल का बदल जाएगा रोल, अब इस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी

केएल राहुल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब वो ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं।

संजय सिंह बिष्ट

दिल्ली: आईपीएल 2025 की दोबारा शुरुआत 17 मई से होने जा रही है। इस दौरान एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, रविवार 18 मई को दो मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें एक मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला है।

ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपनी टीम में कुछ बदलाव करती हुई दिख सकती है। ये बदलाव किसी खिलाड़ी के हेर-फेर के लिए नहीं होगा, बल्कि बल्लेबाजी क्रम में बदलाव पर देखा जाएगा। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली की टीम उनके अच्छे बल्लेबाजों को टॉप आर्डर में बल्लेबाजी कराने के बारे में सोच रही है।

दिल्ली के लिए KL राहुल करेंगे ओपनिंग?

इस सीजन में केएल राहुल अब तक मिडिल आर्डर में बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन अब टीम में इस फैसले को बदला है। रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज ऊपर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। केएल राहुल ने अपने टी20 करियर में ओपरन के तौर पर अच्छा प्रर्दशन किया है। उनके नाम बतौर ओपरन कई बड़ी पारियां खेली हैं। इस दौरान केएल का स्ट्राइक रेट की शानदार रहा है।

ऐसे में कई दिग्गज क्रिकेटर्स और फैंस का मानना है कि KL राहुल इस क्रम में सही बल्लेबाजी कर सकते हैं। जिसका टीम को फायदा मिलते हुए दिखाई दे सकता है। हालांकि अभी तक दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अक्षर पटेल की कप्तानी में इस साल दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार शुरुआत की थी। उसने शुरुआती मैचों में बड़ी टीमों को पटकनी दे दी। लेकिन इसके बाद कुछ मैचों में दिल्ली ने खराब प्रदर्शन किया। जिसका उन्हें नुकसान भी हुआ।

IPL 2025 में दिल्ली का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 के प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स इस वक्त 5वें स्थान पर है। उसने कुल 11 मुकाबलों में से 6 में जीत, 4 में हार और 1 मुकाबले में ड्रॉ किया है। अब उसकी नजर रविवार को गुजरात के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर प्लेऑफ में खुद को मजबूत बनाने पर होगी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा