रणजी ट्रॉफी 2026 के फाइनल में केएल राहुल ने गेंदबाजी की (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बल्लेबाज बना गेंदबाज...रणजी ट्रॉफी फाइनल में अनोखा नजारा, 10 साल बाद स्टार भारतीय बल्लेबाज ने थामी गेंद

KL Rahul Bowling: रणजी ट्रॉफी फाइनल में कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच मुकाबला जारी है। आखिरी दिन एक स्टार भारतीय बल्लेबाज लंबे समय बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गेंदबाजी करते नजर आए।

संजय सिंह बिष्ट

KL Rahul in Ranji Trophy 2026 Final: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी 2025-26 के खिताब पर जम्मू-कश्मीर ने पहली बार कब्जा जमाया। जम्मू-कश्मीर की टीम ने कर्नाटक पर बढ़त हासिल करते हुए पहली बार यह खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर ने 67 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया। जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली 20वीं टीम बन गई है।

जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम ने 67 साल पहले भारत के सबसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया था। जम्मू-कश्मीर इससे पहले 2013-14, 2019-20 और 2024-25 सीजन में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन हर बार दबाव के आगे टीम लड़खड़ा गई। हालांकि, इस बार तस्वीर पूरी तरह अलग थी। टीम संयम, आत्मविश्वास और स्पष्ट रणनीति के साथ मैदान पर उतरी। जो पूरे टूर्नामेंट के दौरान दिखा।

रणजी ट्रॉफी फाइनल में दिखा अनोखा नजारा

मैच के दौरान एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। जब मुकाबले में हालात कर्नाटक के खिलाफ जाते नजर आए, तब टीम ने अलग रणनीति अपनाने का फैसला किया। दबाव बढ़ने के साथ कप्तान ने जोखिम उठाते हुए नया प्रयोग किया।

10 साल बाद केएल राहुल ने की गेंदबाजी

कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने 80 ओवर पूरे होने के बाद गेंद स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को सौंपी। राहुल अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने गेंदबाज की भूमिका निभाई। खास बात यह रही कि राहुल ने 10 साल से ज्यादा समय बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गेंदबाजी की। टीम को मैच में वापसी दिलाने की उम्मीद के साथ यह साहसिक फैसला लिया गया।

पहली पारी जम्मू कश्मीर के आई काम

केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 584 रन बनाए। जिसके बाद कर्नाटक की टीम पहली पारी में 293 रन ही बना सकी। पहली पारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर को 291 रनों की बढ़त मिली। वहीं दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर की टीम ने 4 विकेट खोकर 342 रन बनाकर पारी को घोषित किया। इसके साथ ही यह मुकाबला ड्रॉ रहा लेकिन पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर चैंपियन बन गया।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी