केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

केएल राहुल ने रचा इतिहास, वनडे में 2025 से ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

KL Rahul Century: केएल राहुल ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे दूसरे वनडे में नाबाद 112 रन बनाकर अपना 8वां ODI शतक लगाया। उनके दम पर भारत ने 284/7 का स्कोर बनाया।

उज्जवल सिन्हा

KL Rahul in ODIs: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केएल राहुल ने शतकीय पारी के सहारे नाबाद 112 रन बनाए हैं। केएल राहुल की शतक के बदौलत भारतीय टीम 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए। इसके साथ ही केएल राहुल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।

2025 से केएल राहुल वनडे में 41 से 50 ओवर के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। केएल राहुल फुल मेंबर टीमों में अब तक 140.09 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले कुछ समय में अच्छे से फिनिशर का रोल निभाया है। केएल राहुल ने पिछले चार वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने तीन बार पचास से ज्यादा रन बनाए हैं। पिछले चार मैचों में राहुल ने 60, 66, 29 और 112 रन बनाए। इस दौरान राहुल तीन बार नाबाद रहे।

2025 से 41-50 ओवर में सबसे ज़्यादा ODI रन (फुल मेंबर टीमें)

  • 283 - केएल राहुल (SR: 140.09)
  • 244 - ग्लेन फिलिप्स (SR: 157.4)
  • 201 - जनिथ लियानागे (SR: 147.8)
  • 194 - जस्टिन ग्रीव्स (SR: 160.3)
  • 162 - कॉर्बिन बॉश (SR: 124.6)

भारतीय पारी का हाल

बुधवार को निरंजन शाह स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर मेजबान भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की जोड़ी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 12.2 ओवरों में 70 रन जुटाए। रोहित शर्मा 38 गेंदों में 4 चौकों के साथ 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से कप्तान गिल ने विराट कोहली के साथ मोर्चा संभालने की कोशिश की, लेकिन यह जोड़ी 29 रन से ज्यादा नहीं जुटा सकी।

शुभमन गिल 53 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कोहली ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारतीय टीम 118 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से केएल राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 88 गेंदों में 73 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 191 के स्कोर तक पहुंचाया। जडेजा टीम के खाते में 27 रन जोड़कर आउट हुए। यहां से केएल राहुल ने नितीश रेड्डी (20) के साथ छठे विकेट के लिए 57 रन जोड़कर टीम को 248 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

केएल राहुल ने जड़ा 8वां वनडे शतक

एक छोर पर बल्लेबाज अपने विकेट गंवाते जा रहे थे, दूसरे छोर पर केएल राहुल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने करियर का 8वां वनडे शतक लगाया। केएल राहुल ने इस पारी में 92 गेंदों का सामना किया, जिसमें 1 छक्के और 11 चौकों के साथ नाबाद 112 रन बनाए। उनकी इस पारी की मदद से भारत ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 284 रन बनाए।

विपक्षी खेमे से क्रिस्चियन क्लार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि काइल जैमीसन, जैक फाउलकेस, जेडेन लेनोक्स और कप्तान माइकल ब्रेसवेल को 1-1 सफलता हाथ लगीं।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब