केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

केएल राहुल ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने

KL Rahul: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने राजकोट में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

KL Rahul Breaks MS Dhoni's Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में केएल राहुल ने इतिहास रच दिया। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में शतक लगाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। केएल राहुल ने पूर्व विकेटकीपर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए यह कारनामा किया।

राजकोट में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में केएल राहुल ने शतकीय पारी खेलते पहले विकेटकीपर बल्लेबाज के अलावा एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। राजकोट में वनडे में शतक बनाने वाले केएल राहुल पहले भारतीय बन गए हैं। राहुल ने 49वें ओवर में काइल जैमीसन की फुल टॉस गेंद पर छक्का लगाकर यह अपना आठवां वनडे शतक पूरा किया। कर्नाटक के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने सिर्फ 87 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पारी में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 112 रन बनाकर नाबाद रहे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय विकेटकीपरों द्वारा टॉप 5 स्कोर (वनडे)

  • केएल राहुल – 112* राजकोट में (2026)
  • एमएस धोनी – 84* नेपियर में (2009)
  • पार्थिव पटेल – 56* चेन्नई में (2010)
  • राहुल द्रविड़ – 53* सेंचुरियन में (2003)
  • किरण मोरे – 42* बेंगलुरु में (1987)

पांचवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे केएल राहुल ने बेहद संयम के साथ अपनी पारी की शुरुआत की। शुरुआती छह गेंदों पर वह कोई रन नहीं बना सके, लेकिन सातवीं गेंद पर खाता खोलते ही उन्होंने खुद को क्रीज पर जमाने पर पूरा ध्यान दिया। जैसे ही वह सहज हुए, दूसरे छोर से विराट कोहली 23 रन बनाकर आउट हो गए और टीम इंडिया एक मुश्किल दौर में पहुंच गई।

केएल राहुल ने संभाली पारी

ऐसे समय में राहुल ने जिम्मेदारी संभाली और रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर पारी को संभालने का काम किया। दोनों के बीच 73 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिसने भारतीय पारी को स्थिरता दी। जडेजा 27 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन राहुल ने अपना धैर्य नहीं खोया। इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। राहुल की समझदारी भरी बल्लेबाज़ी की बदौलत टीम इंडिया 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 284 रन का मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

न्यूजीलैंड के खिलाफ केएल राहुल ने 10 पारियों में 469 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 93.8 का रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 2 शतक और एक अर्धशतकीय पारी खेली खी। पिछले चार वनडे मुकाबले में केएल राहुल तीन बार नाबाद रहे हैं।

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार