IPL 2026 Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals Highlights: रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय की शानदार साझेदारी के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में 6 मुकाबलों के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की है। इस टीम ने रविवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 4 विकेट से हराया। इस सीजन शुरुआती 2 मैच गंवाने के बाद पंजाब किंग्स के विरुद्ध केकेआर का मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। इसके बाद टीम ने लगातार 3 मैच हारे। जीत का खाता खुलने के बाद केकेआर प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ, जीत का चौका लगाने के बाद आरआर को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। यह मैच गंवाने के बाद रॉयल्स तीसरे स्थान पर मौजूद है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज कर ली है। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रिंकू सिंह ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली। वहीं अनुकूल रॉय ने नाबाद 29 रनों की पारी खेली। ग्रीन 27, पॉवेल ने 23, रमनदीप ने 10 और अंगकृष रघुवंशी ने 10 रन बनाए। इन बल्लेबाजों के चलते कोलकाता को पहली जीत मिली। राजस्थान के लिए जडेजा ने 2 विकेट चटकाए।
अंगकृष रघुवंशी को आउट करने के बाद रवींद्र जडेजा ने रोवमैन पॉवेल को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने 23 रन की पारी खेली। 10.3 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 72-5 है। अब उसे जीत के लिए 28 गेंदों पर 85 रन की जरूरत है।
कोलकाता नाइट राइडर्स को अंगकृष रघुवंशी के रूप में चौथा झटका लगा है। उन्हें रवींद्र जडेजा ने आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर रिंकू सिंह आए हैं। 7.1 ओवर बाद केकेआर का स्कोर 52-4 है।
कोलकाता को तीसरा झटका कैमरून ग्रीन के रूप में लगा। कैमरून ग्रीन 27 रन बनाकर आउट हो गए। रवि बिश्नोई की गेंद पर ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन स्टंप किया।
कोलकाता को महज 8 गेंदों में दो झटके लगे। पारी की पहली गेंद पर टिम सीफर्ट आउट हो गए। वहीं 8वीं गेंद पर रहाणे आउट हो गए। 5 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा। रहाणे और सीफर्ट ने एक बार निराश किया। सीफर्ट को जोफ्रा आर्चर और रहाणे को नांद्र बर्गर ने आउट किया।
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 46, यशस्वी जायसवाल ने 39, रियान पराग ने 12 और शिमरोन हेटमायर ने 15 रन बनाए। कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3, कार्तिक त्यागी ने 3 और सुनील नारायण ने 2 विकेट चटकाए।
राजस्थान रॉयल्स को सातवां झटका शिमरोन हेटमायर के रूप में लगा। हेटमायर 15 रन बनाकर 146 के स्कोर पर आउट हो गए। कार्तिक त्यारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ओवर में दो विकेट लिए।
डेनोवन फरेरा के रूप में राजस्थान रॉयल्स को पांचवां झटका लहा है। सुनील नारायण ने यह सफलता दिलाई। 7 रन बनाकर फरेरा पवेलियन लौट गए।
राजस्थान को 117 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। रियान पराग 12 रन बनाकर आउट हो ग। वरुण चक्रवर्ती ने रियान पराग को चलता किया। वरुण ने इस मैच में तीन विकेट चटकाए।
जायसवाल के रूप में राजस्थान रॉयल्स को तीसरा झटका लगा है। 99 के स्कोर पर 39 रन बनाकर यशस्वी जायसवाल आउट हो गए। नारायण ने कोलकाता को यह सफलता दिलाई।
राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका 97 के स्कोर पर लगा। जुरेल 5 रन बनाकर आउट हो गए। कोलकाता को यह सफलता वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई। वरुण ने दो ओवर में दो विकेट चटकाए।
वैभव सूर्यवंशी के रूप में राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका लगा है। वैभव 46 रन बनाकर 81 के स्कोर पर आउट हो गए हैं। वरुण चक्रवर्ती ने केकेआर को सफलता दिलाई है।
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। 5.3 ओवर में दोनों ने अर्धशतक पूरा किया। वैभव और जायसवाल ने अभी तक शानदार बल्लेबाजी की है।
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रियान पराग इडेन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और उन्होंने टॉस जीतकर तुरंत ही बल्लेबाजी का ऐलान किया।
नमस्कार, मैं उज्जवल कुमार सिन्हा लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत करता हूं। आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के दौरान सभी जानकारी आपको इस ब्लॉग में मिलेगी... इसलिए बने रहे हमारे साथ और देखते रहे नवभारत लाइव।