रिंकू सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

KKR vs RR: कोलकाता ने जीता सीजन का पहला मुकाबला, राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया

KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराकर सीजन की पहली जीत हासिल की। इस जीत में रिंकू सिंह का बड़ा योगदान रहा। रिंकू सिंह ने अर्धशतकीय पारी खेली।

उज्जवल सिन्हा

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स (KKR vs RR) के बीच खेला गया। जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन की पहली जीत हासिल कर ली है। रिंकू सिंह की अर्धशतकीय पारी से कोलकाता ने राजस्थान को 4 विकेट से हराया।

कोलकाता के इडेन गार्डन्स में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। हालांकि, टीम की शुरुआत कमाल की रही थी। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने 8.4 ओवरों में 81 रन की साझेदारी की। सूर्यवंशी महज 4 रन से अर्धशतक चूके। उन्होंने 28 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 46 रन बनाए।

राजस्थान का मिडिल ऑर्डर धाराशाई

इसके बाद जायसवाल ने ध्रुव जुरेल (5) के साथ दूसरे विकेट के लिए महज 16 रन की साझेदारी की। आलम ये रहा कि टीम ने 99 के स्कोर तक जायसवाल का विकेट भी खो दिया था। जायसवाल 29 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही।

इस बीच कप्तान रियान पराग ने 12 रन, जबकि शिमरोन हेटमायर ने 15 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से कार्तिक त्यागी ने 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने महज 14 रन देकर 3 विकेट निकाले। सुनील नारायण के हाथ 2 विकेट लगे।

कोलकाता की खराब शुरुआत

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही। टिम सीफर्ट पारी के पहले ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। उसके बाद बिना खाता खोले अजिंक्य रहाणे भी आउट हो गए। तीसरे विकेट के लिए अंगकृष रघुवंशी और ग्रीन ने 32 रनों की साझेदारी की। ग्रीन 27 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद रघुवंशी भी 10 रन बनाकर आउट हो गए।

रिंकू और अनुकूल की पारी से जीता कोलकाता

कोलकाता ने 52 के स्कोर पर चौथा विकेट गंवाया। उसके बाद रोवमैन पॉवेल ने 23 रनों की पारी खेली। रमनदीप सिंह ने 10 रन बनाए। 85 के स्कोर पर छठा विकेट गिरा। यहां से रिंकू सिंह को अनुकूल सिंह का साथ मिला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 37 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी करते हुए मुकाबले को जीत लिया। रिंकू सिंह ने नाबाद 53 और अनुकूल रॉय ने नाबाद 29 रनों की पारी खेली। इस पारी के बदौलत यह कोलकाता की पहली जीत है। राजस्थान रॉयल्स के लिए जडेजा ने 2 विकेट चटकाए। वहीं आर्चर ने 1, बर्गर ने 1, रवि बिश्नोई ने 1, यश राज पुंजा ने 1 विकेट चटकाए।

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर