अजिंक्य रहाणे (सोर्स- एक्स) 
क्रिकेट

कोई अफसोस नहीं...SRH से मिली शर्मनाक हार के बावजूद बिंदास हैं KKR के कप्तान अजिंक्य राहणे, दिया चौंकाने वाले बयान

सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा है कि उन्हें कोई अफसोस नहीं है।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 के 68वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत हुई। जिसमें एक बार फिर SRH का वो ही अंदाज देखने मिला, जिसके लिए वो मशहूर है। इस मुकाबले में हैदराबाद ने 110 रनों से जीत दर्ज की, लेकिन हैरानी की बात ये हुई कि शर्मनाक हार के बाद भी केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे कहते हैं कि उन्हें कोई अफसोस नहीं।

हैदराबाद से मिली हार के बाद कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, 'मुझे लगता है कि उन्होंने वाकई अच्छी बल्लेबाजी की। हां, गेंदबाजी करते हुए हमने कुछ गलतियां कीं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की वह शानदार है। उन्होंने सभी ढीली गेंदों का फायदा उठाया और कुछ अच्छी गेंदें भी खेलीं। इसका पूरा श्रेय SRH के बल्लेबाजों को जाता है।'

उन्होंने आगे कहा- 'हमने स्लो बॉल, वाइड बॉलिंग, वाइड स्लो बॉलिंग पर भी चर्चा की, लेकिन कई बार अगर गेंदबाज प्लान को अच्छे से लागू नहीं करते हैं तो क्लासेन जैसे बल्लेबाज इसका फायदा उठाते हैं। हैदराबाद के सभी बल्लेबाजों ने वाकई अच्छी बल्लेबाजी की, जबकि हमने गेंदबाजी इकाई के तौर पर पारी के दौरान कई गलतियां भी कीं। पूरे सीजन में हमारे 2-3 करीबी मैच रहे, जिसमें हमें लगा कि हम एक टीम और एक इकाई के तौर पर अच्छा नहीं खेले।'

रहाणे ने कहा- 'इसके अलावा हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। ऐसे फॉर्मेट में आपको हर समय स्विच ऑन करना होता है। यह फॉर्मेट वाकई मुश्किल है। मुझे कोई पछतावा नहीं है। हमें इस सीजन से काफी कुछ सीखने को मिला। सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। हम अगले साल और भी मजबूत होकर वापसी करेंगे।'

जानकारी के लिए बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 278 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से हेनरिक क्लासेन ने महज 39 गेंदों में 105 रनों की पारी खेली, जबकि ट्रैविस हेड ने भी 40 गेंदों में 76 रनों की तूफानी पारी खेली। इस बड़े लक्ष्य के जवाब में कोलकाता की टीम 168 रनों पर ढेर हो गई और मैच 110 रनों से हार गई।

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति