भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs SA: शुभमन गिल ही नहीं, इस खिलाड़ी की उपलब्धता पर भी संकट, जल्द होगा आखिरी फैसला

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेले थे। अब दूसरे टेस्ट में उनकी उपलब्धता पर भी संशय है और टीम मैनेजमेंट जल्द फैसला ले सकता है।

संजय सिंह बिष्ट

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी दो टेस्ट मैचों की सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। पहला मुकाबला हारने के बाद टीम इंडिया 22 नवंबर से गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट में वापसी की कोशिश करेगी। लेकिन मैच से पहले ही भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि कप्तान शुभमन गिल का खेलना अभी भी संदिग्ध है। गिल को पिछले मैच के दौरान गर्दन में ऐंठन की समस्या हुई थी, जिसके चलते वे रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर हो गए थे और दूसरी पारी में मैदान पर नहीं उतरे थे।

रबाडा पर भी सस्पेंस, साउथ अफ्रीका की चिंता बढ़ी

सिर्फ भारत ही नहीं, साउथ अफ्रीका की टीम भी चोट की समस्या से जूझ रही है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का खेलना भी अभी तय नहीं है। गुरुवार को वे टीम के प्रशिक्षण सत्र में नजर नहीं आए, जिससे उनके फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। गेंदबाजी कोच पीट बोथा ने हालांकि रबाडा को लेकर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि टीम आने वाले 24 घंटों में अंतिम फैसला करेगी। बताया गया कि रबाडा को भारत के खिलाफ कोलकाता टेस्ट से पहले प्रैक्टिस के दौरान पसलियों में चोट लग गई थी और यही वजह थी कि वो पहला टेस्ट नहीं खेल सके।

गुवाहाटी की पिच को लेकर दोनों टीमों में उत्सुकता

गुवाहाटी पहली बार किसी टेस्ट मैच की मेजबानी कर रहा है, ऐसे में पिच को लेकर दोनों टीमों में उत्सुकता है। बोथा ने पिच का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें बताया गया है कि यह विकेट बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हो सकता है, लेकिन घास की मात्रा और पिच की नमी खेल पर बड़ा असर डाल सकती है। उन्होंने कहा कि अभी भी दो दिन बचे हैं, इसलिए यह देखना होगा कि पिच शुरुआत से ही टर्न लेती है या नहीं।

पहले टेस्ट में साइमन हार्मर का जलवा

साउथ अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर ने पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट झटके थे। यही वजह थी कि उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। बोथा ने बताया कि हार्मर पूरी तरह फिट हैं और दूसरे टेस्ट में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर गुवाहाटी की पिच कोलकाता की तरह शुरुआती दिनों में ही टर्न देने लगे, तो भारतीय टीम के कई बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ हार्मर बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि अभी पिच पर कई तरह के बदलाव संभव हैं और मैच के दिन तक इसकी स्थिति पूरी तरह साफ होगी।

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास