कगिसो रबाडा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WTC Final: कगिसो रबाडा ने बताया सूर्यदेव का महत्व, खिताबी मुकाबले में जीत के करीब साउथ अफ्रीका

WTC फाइनल मुकाबले में कगिसो रबाडा ने कुल 9 विकेट अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी समाप्त होने के बाद उन्होंने सूर्यदेव को याद किया है। उन्होंने बताया है कि धूप कैसे साउथ अफ्रीका को जीत दिला सकती है।

संजय सिंह बिष्ट

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रन की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के लिए मचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने अंत में शानदार बल्लेबाजी की। जिसके कारण वो साउथ अफ्रीका के सामने ये स्कोर खड़ा कर पाया। जोश हेजलवुड और स्टार्क दोनों ने अंतिम विकेट के लिए 136 गेंदों का सामना किया। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच आखिरी विकेट के लिए 136 गेंदों में 59 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई।

तीसरे दिन के खेल की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 207 रन बना सकी। WTC के फाइनल मुकाबले में कगिसो रबाडा ने अपनी टीम के लिए शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मुकाबले की पहली पारी में 5 विकेट हॉल लिया था। वहीं, दूसरी पारी में चार विकेट लिए। इस हिसाब से वो 10 विकेट लेने से सिर्फ 1 विकेट दूर रहे। दूसरी पारी में गेंदबाजी के बाद कगिसो रबाडा ने मुकाबले को लेकर कुछ अहम बातें की।

उम्मीद करता हूं सूरज खिला रहे- कगिसो रबाडा

कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के समापन के बाद कहा- गेंद 50 से 60 ओवर होने के बाद काफी मुलायम हो गई थी। दूसरी तरफ सूरज निकल आया। मैदान पर तेज धूप भी थी। लेकिन बीते दिन मैदान के उपर काले बादल छाए हुए थे। अब मैं उम्मीद करता हूं कि सूरज निकला रहे और मैदान पर अच्छी-खासी धूप खिली रहे। ऐसे में इस विकेट में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो जाएगा। हम स्कोर का पीछा करने के लिए तैयार हैं। अगर ऐसा होता है तो ये लॉर्ड्स के मैदान पर सबसे बड़ी जीत होगी। पाकिस्तान क्रिकेट के वारे-न्यारे! अब कोच ने लगा दी PCB चीफ की क्लास; बोले- मोहसिन नकवी लाहौर होकर भी…

जीत के करीब साउथ अफ्रीका

लॉर्ड्स के मैदान पर अब तक गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। पहले और दूसरे दिन तक 14-14 विकेट गिर चुके हैं। लेकिन इसके बाद तेज धूप भी नजर आई है। ऐसे में अपनी दूसरी पारी के दौरान दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को फायदा भी मिल रहा है। खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 179 रन पर दो विकेट है। मैदान पर एडन मार्करम 85 और टेम्बा बावुमा 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब साउथ अफ्रीका को खिताबी मुकाबले में जीत के लिए 102 रन की जरूरत है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

सिलाई के नाम पर लाए, जबरन कराया रैंप वॉक...पूर्व माओवादी महिलाओं का बड़ा दावा, रायपुर फैशन शो पर मचा बवाल!

Ram Mandir Donation Case: सुप्रीम कोर्ट ने SIT की स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने से किया इनकार

IBPS CSA Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने जनरल धीरज सेठ को सौंपी जनरल की मानद रैंक, दशकों पुरानी परंपरा जारी