जुनैद सिद्दीकी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

यूएई के जुनैद सिद्दीकी ने रचा इतिहास, भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने पहले गेंदबाज

UAE's Junaid Siddique: यूएई के तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

उज्जवल सिन्हा

Junaid Siddique Creates History: एशिया कप 2025 के 10वें मुकाबले में यूएई के तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में शानदार गेंदबाजी करते हुए जुनैद सिद्दीकी ने भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच दिया।

जुनैद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 18 देकर 4 विकेट चटकाए। इसके साथ ही जुनैद ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप टी-20 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड दर्ज किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम था। 28 अगस्त को दुबई में खेले गए 2022 भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच के दौरान, भुवनेश्वर ने चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट लिए।

एशिया कप टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

खिलाड़ी देश ओवर रन विकेट स्थान दिनांक
जुनैद सिद्दीकी यूएई 4 18 4 दुबई 17 सितंबर 2025
भुवनेश्वर कुमार भारत 4 26 4 दुबई 28 अगस्त 2022
प्रमोद मदुशन श्रीलंका 4 34 4 दुबई 11 सितंबर 2022
हार्दिक पांड्या भारत 3.3 8 3 मीरपुर 27 फरवरी 2016
कुलदीप यादव भारत 4 18 3 दुबई 14 सितंबर 2025

17 सितंबर को खेले गए पाकिस्तान और यूएई के मुकाबले में यूएई की जुनैद सिद्दीकी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जुनैद ने सबसे पहले सैम अयूब को आउट किया। उसके बाद साहिबजादा फरहान को आउट करके अपना दूसरा विकेट चटकाया। अपने तीसरे विकेट के रूप में मोहम्मद नवाज को आउट किया। अपने अंतिम ओवर में जुनैद ने मोहम्मद हारिस को आउट चार विकेट पूरा किया।

जुनैद सिद्दीकी ने एशिया कप T20I में पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए। यह प्रदर्शन यूएई की ओर से एशिया कप T20I में अब तक का सबसे अच्छा गेंदबाजी प्रदर्शन है। इससे पहले उनका ही रिकॉर्ड 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट था, जिसे उन्होंने अब और बेहतर कर दिया। 2025 एशिया कप में लगातार दो मैचों में 4-4 विकेट लेने वाले जुनैद, एशिया कप T20I इतिहास में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले सिर्फ भारत के भुवनेश्वर कुमार ने ऐसा किया था।

एशिया कप T20I में यूएई के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का प्रदर्शन

खिलाड़ी ओवर रन विकेट विरोधी टीम स्थान दिनांक
जुनैद सिद्दीकी 4 18 4 पाकिस्तान दुबई 17 सितंबर 2025
जुनैद सिद्दीकी 4 23 4 ओमान अबू धाबी 15 सितंबर 2025
मोहम्मद नवेद 4 14 3 हांगकांग फतुल्लाह 21 फरवरी 2016
रोहन मुस्तफा 2.5 19 3 अफगानिस्तान फतुल्लाह 19 फरवरी 2016
अमजद जावेद 4 25 3 श्रीलंका मीरपुर 25 फरवरी 2016

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, जनता से पीएम कर रहे हैं संवाद

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान