जोस बटलर  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

जोस बटलर ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, T20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

Jos Buttler T20 Record: इंग्लैंड के जोस बटलर T20I में रोहित शर्मा को पछाड़कर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। श्रीलंका के खिलाफ 80 रन बनाकर रचा यह खास कीर्तिमान।

सृष्टि मौर्य

Jos Buttler Passes Rohit Sharma T20I Runs: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। श्रीलंका के खिलाफ साउथैम्पटन में खेले गए पहले T20 मैच में 80 रन की पारी खेलने के बाद बटलर ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया और T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

बटलर के नाम अब T20 इंटरनेशनल में 4292 रन हो गए हैं, जबकि रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय T20 करियर में 4231 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम 4596 रन के साथ इस सूची में सबसे आगे हैं।

T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीटीममैचपारियांकुल टी20 इंटरनेशनल रन
1बाबर आज़मपाकिस्तान1451364,596
2जोस बटलरइंग्लैंड1611444,292
3रोहित शर्माभारत1591514,231
4विराट कोहलीभारत1251174,188
5पॉल स्टर्लिंगआयरलैंड1621603,895

जोस बटलर की शानदार पारी

श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में बटलर ने 49 गेंदों पर नाबाद 114 रन बनाने वाले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक के साथ मिलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 60 गेंदों पर 128 रन की साझेदारी हुई।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 254 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन इसके बावजूद बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज जारी रखा और पावरप्ले में 90 रन बना लिए।

बटलर और ब्रूक की बेहतरीन साझेदारी

जोस बटलर ने 80 रन की पारी खेली, जबकि ब्रूक ने 49 गेंदों पर नाबाद 114 रन बनाए। इस साझेदारी ने श्रीलंका को मैच में वापसी का मौका नहीं दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही।

टीम ने पावरप्ले में 3 विकेट गंवा दिए और पूरी टीम 135 रन पर ऑलआउट हो गई। दुनिथ वेलालागे ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए, जबकि दासुन शनाका ने 24 रन की पारी खेली। इंग्लैंड ने पहला T20 मुकाबला 119 रन से जीत लिया।

मैच के बाद क्या बोले ब्रूक?

मैच के बाद हैरी ब्रूक ने बटलर के साथ अपनी साझेदारी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बटलर हमेशा इंग्लैंड के लिए शानदार खिलाड़ी रहे हैं और अब वह फिर से अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।

ब्रूक ने ये भी बताया कि टीम के खिलाड़ी मैच के दौरान 2 रन लेने पर काफी ध्यान देते हैं। उनके मुताबिक, इस मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 22 बार 2 रन लिए, जो टीम के लिए गर्व की बात है।

वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल, आजीवन रेल यात्रा की सुविधा; परिवार भी उठाएंगे लाभ

बर्बाद हो जाएंगे छोटे कारोबारी, UPI चार्ज पर भड़के संजय सिंह, बोले- सरकार ने संसद में झूठ बोला

पाकिस्तान में ताक पर कोर्ट का आदेश! इमरान खान की बहनों को फिर झटका, अदियाला जेल प्रशासन ने मिलने से रोका

क्या ब्यूटी क्रीम के जरिए आतंक फैला रहा पाकिस्तान ? ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की चेतावनी

समुद्र में भारतीय वॉरशिप से पाकिस्तानी नेवीशिप की टक्कर, भारत ने पाक राजनयिक को किया तलब