जोस बटलर  (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

जोस बटलर ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज; देखिए पूरी रिकॉर्ड लिस्ट

Jos Buttler T20 Record: जोस बटलर ने T20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया है और लिस्ट में सबसे उपर आ गए है।

सृष्टि मौर्य

Jos Buttler Becomes Highest Run Scorer In T20 Cricket: इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने T20 क्रिकेट में बड़ा इतिहास रच दिया है। वो अब इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बटलर ने ये रिकॉर्ड 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और वेल्श फायर के बीच खेले गए मुकाबले में अपने नाम किया।

जोस बटलर की शानदार लय

वेल्श फायर के खिलाफ मुकाबले में जोस बटलर शानदार लय में दिखे। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में 51 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनकी इस धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने 156 रन का लक्ष्य सिर्फ एक विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया और 9 विकेट से जीत दर्ज की।

T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

कीरोन पोलार्ड का तोड़ा रिकॉर्ड

इस पारी के दौरान बटलर ने वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब उनके नाम T20 क्रिकेट में 14,833 रन हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पोलार्ड के नाम था, जिन्होंने T20 क्रिकेट में 14,803 रन बनाए थे। इस सूची में वेस्टइंडीज के ही क्रिस गेल 14,562 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन

इस मैच में जोस बटलर ने कप्तानी भी संभाली। टीम के नियमित कप्तान एडम मार्करम निजी कारणों से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बटलर की कप्तानी में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए वेल्श फायर को 155 रन पर रोक दिया।

वेल्श फायर की ओर से फिल साल्ट ने 37 गेंदों में 48 रन बनाए, जबकि मैथ्यू शॉर्ट ने 47 गेंदों में 71 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए।

टिम सीफर्ट का बेहतरीन प्रदर्शन

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए बटलर के अलावा टिम सीफर्ट ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 36 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 62 नाॅटआउट रन बनाए और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। वहीं, पॉल वाल्टर ने 18 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

इस जीत के साथ मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत की, जबकि जोस बटलर ने T20 क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO