जॉन कैंपबेल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

विवियन रिचर्ड्स और कपिल देव की खास लिस्ट में जॉन कैंपबेल हुए शामिल, दिल्ली में ऐसा करने वाले...

John Campbell maiden Test century: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने शतक जड़ते ही खास उपलब्धि हासिल कर ली है।

उज्जवल सिन्हा

John Campbell Joins in Elite List: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में जॉन कैंपबेल ने 199 गेंदों में 115 रनों की पारी खेली। जॉन कैंपबेल का यह टेस्ट करियर का पहला शतक है। कैंपबेल ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया।

यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस शतक के साथ कैंपबेल ने एक खास लिस्ट में जगह बना ली है। वो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अपना पहला टेस्ट शतक जड़ने वाले 17वें खिलाड़ी बन गए हैं। इसी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स और भारत के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने शतक जड़ा था। कैंपबेल इन दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

क्रिकबज़ के मुताबिक, जॉन कैंपबेल दिल्ली में टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाने वाले 17वें खिलाड़ी बन गए हैं। खास बात यह है कि इन 17 खिलाड़ियों में से छह वेस्टइंडीज से हैं। भारत में किसी भी मैदान की तुलना में दिल्ली वह मैदान है, जहां सबसे ज़्यादा खिलाड़ियों ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया है। कैंपबेल से पहले, दिल्ली में आखिरी बार किसी बल्लेबाज ने अपना पहला टेस्ट शतक साल 1996 में लगाया था, जब नयन मोंगिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 152 रन बनाए थे।

दिल्ली में टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज़

क्रम खिलाड़ी का नाम टीम रन विपक्षी टीम वर्ष
1 क्लाइड वालकॉट वेस्टइंडीज 152 भारत 1948
2 गैरी गोमेज़ वेस्टइंडीज 101 भारत 1948
3 रॉबर्ट क्रिश्चियानी वेस्टइंडीज 107 भारत 1948
4 जो सोलोमन वेस्टइंडीज 100* भारत 1959
5 मुश्ताक मोहम्मद पाकिस्तान 101 भारत 1961
6 विव रिचर्ड्स वेस्टइंडीज 192* भारत 1974
7 कपिल देव भारत 126* वेस्टइंडीज 1979
8 टिम रॉबिन्सन इंग्लैंड 160 भारत 1984
9 एंडी फ्लावर ज़िम्बाब्वे 115 भारत 1993
10 नयन मोंगिया भारत 152 ऑस्ट्रेलिया 1996
11 जॉन कैंपबेल वेस्टइंडीज 115 भारत 2025

जॉन कैंपबेल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक 48वीं पारी में जड़कर खास उपलब्धि हासिल की है। बतौर ओपनर, यह टेस्ट इतिहास में दूसरी सबसे ज्यादा पारियों के बाद लगाया गया पहला शतक है। कैंपबेल वर्ल्ड रिकॉर्ड से ज्यादा दूर भी नहीं रहे। यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ट्रेवर गोडार्ड के नाम है, जिन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक 58वीं पारी में लगाया था।

सलामी बल्लेबाज के रूप में अपने पहले टेस्ट शतक तक सबसे ज़्यादा पारियां

  • 58 ट्रेवर गोडार्ड
  • 48 जॉन कैंपबेल *
  • 44 डैरेन गंगा
  • 32 इमरुल कायेस
  • 31 बॉब सिम्पसन

भारत के खिलाफ 19 साल बाद किसी वेस्टइंडीज ओपनर ने जड़ा शतक

जॉन कैंपबेल ने शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो बतौर ओपनर शतक लगाने वाले 19 साल में पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कैंपबेल ने 2023 के बाद किसी भी टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले ओपनर बन गए हैं। वहीं भारत के खिलाफ कैंपबेल से पहले सलामी बल्लेबाज के तौर पर वेस्टइंडीज के लिए डैरेन गंगा ने शतक बनाया था। 2006 में 22 से 26 जून तक खेले गए बैसेटेरे टेस्ट की पहली पारी में  गंगा ने ब्रायन लारा की अगुवाई वाली टीम के लिए 294 गेंदों पर 135 रन बनाए थे।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी