जॉन कैंपबेल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जॉन कैंपबेल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 19 सालों में ऐसा करने वाले वेस्टइंडीज के पहले ओपनर बने

John Campbell: वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने भारत के खिलाफ शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। 19 साल बाद भारत के खिलाफ किसी ओपनर ने शतक लगाया है।

उज्जवल सिन्हा

John Campbell Becomes 1st West Indies Opener In 19 Years: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। जॉन कैंपबेल ने भारतीय टीम के खिलाफ शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वो 19 सालों में भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट शतक बनाने वाले वेस्टइंडीज के पहले सलामी बल्लेबाज बन गए हैं।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रविवार (12 अक्टूबर) को मेहमान टीम के लिए 145 गेंदों पर 87 रन बनाए और सोमवार सुबह 13 और रन जोड़कर वेस्टइंडीज के लिए अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने 58वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रवींद्र जडेजा को छक्का लगाकर 174 गेंदों में 100 रन पूरे किए।

कैंपबेल ने 2023 के बाद किसी भी टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले ओपनर बन गए हैं। वहीं भारत के खिलाफ कैंपबेल से पहले सलामी बल्लेबाज के तौर पर वेस्टइंडीज के लिए डैरेन गंगा ने शतक बनाया था। 2006 में 22 से 26 जून तक खेले गए बैसेटेरे टेस्ट की पहली पारी में  गंगा ने ब्रायन लारा की अगुवाई वाली टीम के लिए 294 गेंदों पर 135 रन बनाए थे।

बतौर ओपनर भारत के खिलाफ गॉर्डन ग्रीनिज ने लगाए सबसे ज्यादा शतक

वह पिछले 77 वर्षों में भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के 14वें सलामी बल्लेबाज हैं। वेस्टइंडीज के लिए भारतीय टीम के खिलाफ बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड गॉर्डन ग्रीनिज के नाम है। ग्रीनिज ने भारत के खिलाफ 23 टेस्ट मैच खेले और पांच बार शतक का आंकड़ा पार किया।

भारत के खिलाफ टेस्ट में शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज ओपनर

क्रम खिलाड़ी का नाम रन पारी स्थल (वेन्यू) वर्ष
1 एलन रे 104 1 मुंबई (ब्रैबोर्न स्टेडियम) 1948
2 एलन रे 109 1 चेन्नई 1949
3 जेफ्री स्टोलमेयर 160 1 चेन्नई 1949
4 जेफ्री स्टोलमेयर 104* 4 पोर्ट ऑफ स्पेन 1953
5 जॉन होल्ट 123 2 दिल्ली 1959
6 ईस्टन मैकमोरिस 125 2 किंग्स्टन 1962
7 कॉनराड हंट 101 2 मुंबई (ब्रैबोर्न स्टेडियम) 1966
8 रॉय फ्रेडरिक्स 100 2 कोलकाता 1974
9 रॉय फ्रेडरिक्स 104 1 मुंबई (वांखेडे स्टेडियम) 1975
10 गॉर्डन ग्रीनिज 107 3 बेंगलुरु 1976
11 बैज़िल विलियम्स 111 2 कोलकाता 1978
12 फाओद बक्कस 250 2 कानपुर 1979
13 गॉर्डन ग्रीनिज 154* 2 सेंट जॉन्स 1983
14 डेसमंड हेन्स 136 2 सेंट जॉन्स 1983
15 गॉर्डन ग्रीनिज 194 1 कानपुर 1983
16 गॉर्डन ग्रीनिज 141 1 कोलकाता 1987
17 गॉर्डन ग्रीनिज 117 2 ब्रिजटाउन 1989
18 डेसमंड हेन्स 112* 4 ब्रिजटाउन 1989
19 स्टुअर्ट विलियम्स 128 3 पोर्ट ऑफ स्पेन 1997
20 वेवेल हिंड्स 113 1 किंग्स्टन 2002
21 वेवेल हिंड्स 100 2 कोलकाता 2002
22 डैरेन गंगा 135 1 बैसेटेरे 2006
23 जॉन कैंपबेल 100* 3 दिल्ली 2025
भारत के खिलाफ भारत में टेस्ट शतक लगाने वाले आखिरी वेस्टइंडीज ओपनर वेवेल हिंड्स थे। हिंड्स ने 2002 में 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में कार्ल हूपर की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज टीम के लिए 200 गेंदों पर 100 रन बनाए थे।

भारत के खिलाफ टेस्ट में शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज ओपनर (हिंदी में)

क्रम खिलाड़ी का नाम रन पारी स्थल (वेन्यू) वर्ष
1 एलन रे 104 1 मुंबई (ब्रैबोर्न स्टेडियम) 1948
2 एलन रे 109 1 चेन्नई 1949
3 जेफ्री स्टोलमेयर 160 1 चेन्नई 1949
4 जॉन होल्ट 123 2 दिल्ली 1959
5 कॉनराड हंट 101 2 मुंबई (ब्रैबोर्न स्टेडियम) 1966
6 गॉर्डन ग्रीनिज 107 3 बेंगलुरु 1976
7 रॉय फ्रेडरिक्स 100 2 कोलकाता 1974
8 रॉय फ्रेडरिक्स 104 1 मुंबई (वांखेडे स्टेडियम) 1975
9 बैज़िल विलियम्स 111 2 कोलकाता 1978
10 फाओद बक्कस 250 2 कानपुर 1979
11 गॉर्डन ग्रीनिज 194 1 कानपुर 1983
12 गॉर्डन ग्रीनिज 141 1 कोलकाता 1987
13 वेवेल हिंड्स 100 2 कोलकाता 2002
14 जॉन कैंपबेल 100* 3 दिल्ली 2025
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की ओर से टेस्ट शतक लगाने वाले आखिरी बल्लेबाज रोस्टन चेज थे। चेज ने 2018 में 12 से 14 अक्टूबर तक खेले गए हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में वेस्टइंडीज टीम के लिए 189 गेंदों पर 106 रन बनाए थे।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा