-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs West Indies 2nd Test West Indies Lost 8 Wickets In The First Session Of The Third Day
IND vs WI: कुलदीप यादव का ‘चौका’, तीसरे दिन के पहले सेशन तक वेस्टइंडीज ने गंवाए 8 विकेट
- Written By: उज्जवल सिन्हा
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम ने चार विकेट चटकाए। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में अब तक 8 विकेट चटका दिए।

India vs West Indies, 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने मजबूत पकड़ बना ली है। तीसरे दिन के पहले सेशन में भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। लंच तक वेस्टइंडीज की टीम ने 8 विकेट खोकर 217 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम के अभी भी 301 रनों की बढ़त है।
दिल्ली में खेले जा रहे इस मुकाबले के तीसरे दिन के पहले सेशन में कुल 29 ओवर में 77 रन देकर 4 विकेट चटकाए। लंच के समय तक खैरी पियर और एंडरसन फिलिप 19-19 रन बनाकर नाबाद है। भारतीय टीम ने पहली पारी 518 रन बनाने के बाद घोषित कर दी। इस दौरान भारतीय टीम ने पांच विकेट गंवाए।
जायसवाल और गिल का शतक
भारत की ओर से इस पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने शतक जमाए। जायसवाल ने 258 गेंदों में 22 चौकों के साथ 175 रन बनाए, जबकि गिल ने 196 गेंदों में नाबाद 129 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 16 चौके शामिल रहे। वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि रोस्टन चेज ने एक विकेट निकाला।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: लॉर्ड्स में टूटा 747 रनों का रिकॉर्ड! वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
1 रन से टूटा वॉशिंगटन फ्रीडम का सपना, लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहली बार जीता MLC का खिताब
लॉर्ड्स में रचा इतिहास: मंत्री विश्वास सारंग ने किया भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ का सम्मान
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
वेस्टइंडीज की शुरुआत रही खराब
इसके जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने 21 के स्कोर पर जॉन कैंपबेल (10) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद टैगेनारिन चंद्रपॉल ने जॉन कैंपबेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़ते हुए वेस्टइंडीज को संभालने की कोशिश की, लेकिन चंद्रपॉल के आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई।
यह भी पढ़ें: ब्रायन लारा ने यशस्वी जायसवाल से कर दी खास रिक्वेस्ट, कहा- हमारे गेंदबाजों को…; देखें VIDEO
कुलदीप ने चटकाए 4 विकेट
टैगेनारिन चंद्रपॉल ने 67 गेंदों में एक छक्के और 4 चौकों के साथ 34 रन बनाए, जबकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे एलिक एथनाज ने 84 गेंदों में 41 रन की पारी खेली। इनके अलावा, शाई होप ने 36 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। मेजबान टीम की ओर से कुलदीप यादव सर्वाधिक 4 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज ने एक बल्लेबाज को पवेलियन लौटाया है।
भारत ने अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के पहले मैच को पारी और 140 रन से अपने नाम किया था। ऐसे में टीम इंडिया की निगाहें सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने पर होंगी।
India vs west indies 2nd test west indies lost 8 wickets in the first session of the third day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: जेन जी का बढ़ता आक्रोश, युवाओं के सवालों से घिरती व्यवस्था
Jul 22, 2026 | 11:55 AMरीवा RTO में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, सालों से जमे बिचौलियों पर कार्रवाई, अनधिकृत लोगों को परिसर से खदेड़ा
Jul 22, 2026 | 11:54 AMतीसरी मुंबई, मेट्रो से समृद्धि महामार्ग तक, देवेंद्र फडणवीस के वो फैसले जिसने बदली महाराष्ट्र की तस्वीर
Jul 22, 2026 | 11:48 AMयूपी बोर्ड में अब उत्तर पुस्तिकाओं का होगा ऑनलाइन मूल्यांकन, 195 शिक्षकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
Jul 22, 2026 | 11:43 AMएमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AMबेटे की चिंता है, पर पीछे नहीं हटने देंगे; संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता का बयान
Jul 22, 2026 | 11:40 AMदिल्ली पुलिस के खिलाफ नहीं होगा एक्शन? सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, CJI बोले- समय बर्बाद न करें
Jul 22, 2026 | 11:33 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














