जो रूट (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जो रूट ने शतक बनाते ही रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के...

जो रूट ने लॉर्ड्स में शतक बनाते ही इतिहास रच दिया। रूट ने शतकों के मामले में अब राहुल द्रविड़ के साथ स्टीव स्मिथ को भी पीछे छोड़ दिया। जो रूट का अब टेस्ट क्रिकेट में 37 शतक हो गया है।

उज्जवल सिन्हा

लॉर्ड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में जो रूट ने शतकीय पारी खेलते ही इतिहास रच दिया है। वो मौजूदा खिलाड़ी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस शतक के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना 37वां शतक पूरा किया।

लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। वो इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले लिस्ट में टॉप-5 में शामिल हो गए हैं। वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। जो रूट ने राहुल द्रविड़ और स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है।

टेस्ट क्रिकेट में जो रूट से ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर, जैक कैलिस, रिकी पोंटिंग और कुमार संगकारा के पास है। कुमार संगकारा के नाम टेस्ट में 38 शतक है। वहीं पोंटिंग के नाम 41, जैक कैलिस ने नाम 45 और सचिन तेंदुलकर के नाम 51 शतक है। जो रूट 37वें शतक के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है। अगर वो इस सीरीज में दो और शतक लगाते हैं तो वह कुमार संगकारा को पीछे छोड़ देंगे।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • सचिन तेंदुलकर- 51
  • जैक कैलिस- 45
  • रिकी पोंटिंग- 41
  • कुमार संगकारा- 38
  • जो रूट- 37
  • स्टीव स्मिथ- 36
  • राहुल द्रविड़- 36

इसके साथ वो भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 11वां शतक जड़कर स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली है। हालांकि स्टीव स्मिथ ने 24 मैचों में यह कारनामा किया है। वहीं रूट को 11 शतक लगाने में 33 मैच लग गए हैं। उसके अलावा गैरी सोबर्स ने भारत के खिलाफ 8 शतक बनाए हैं।

भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में सर्वाधिक शतक

खिलाड़ी टीम मैचों की संख्या शतक (100s)
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 24 11
जो रूट इंग्लैंड 33* 11
गैरी सोबर्स वेस्ट इंडीज 18 8
विव रिचर्ड्स वेस्ट इंडीज 28 8
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 29 8

रूट ने इस शतक के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में 55 शतक पूरे किए। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों के मामले में हाशिम अमला की बराबरी कर ली है। रूट ने महेल जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है। जयवर्धने के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 54 शतक है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • सचिन तेंदुलकर- 100
  • विराट कोहली- 82
  • रिकी पोंटिंग- 71
  • कुमार संगकारा- 63
  • जैक कैलिस- 62
  • जो रूट- 55
  • हाशिम अमला- 55
  • महेला जयवर्धने- 54

राज्यसभा में गूंजा आयुष्मान भारत का आर्थिक असर; भाजपा सांसद रजनीश अग्रवाल के सवाल पर सरकार का जवाब

NEET UG Paper Leak Case: राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI चार्जशीट पर लिया संज्ञान, कल से मामले पर होगी सुनवाई

प्रथम शहीद क्यों कहलाते हैं बाबू गेनू? जानें विदेशी कपड़ों के ट्रक के आगे सीना तानने वाले अमर शहीद की कहानी

JPC को भेजा गया FCRA बिल, सदन में हंगामे के बीच सरकार का विपक्ष पर आरोप, कहा- देश में फैलाया जा रहा झूठ

कैश कहां से आया? जवाब नहीं दे पाए जस्टिस यशवंत वर्मा, जांच कमेटी की रिपोर्ट लेकसभा में पेश