जो रूट (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

सिडनी में जो रूट का बड़ा कारनामा, रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ते हुए रचा इतिहास

Joe Root: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने सिडनी में शतक लगाते ही टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इस शतक के साथ रूट ने रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है।

उज्जवल सिन्हा

Joe Root 41st Test Century in Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। सिडनी में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। जो रूट ने इस शतक के साथ ऑस्ट्रेलिया के महानतम कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है।

सिडनी में शतक लगाते ही जो रूट ने टेस्ट करियर में अपना 41वां शतक लगया। इसी के साथ रूट ने रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। रिकी पोंटिंग ने 168 मैचों में 41 शतक लगाया था। वहीं जो रूट ने यह कारनामा सिर्फ 163 मैचों में ही किया है। वो मैचों के लिहाज 41 शतक बनाने के मामले में पोंटिंग से आगे निकल गए हैं। रूट ने पांच मैच पहले ही यह उपलब्धि हासिल कर ली है।

2026 का पहला टेस्ट शतक रूट के नाम

2026 कैलेंडर ईयर मे पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाते हुए रूट टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर आ गए हैं। यह ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर रूट का दूसरा शतक रहा। टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक शतकों के मामले में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 200 मुकाबलों की 329 पारियों में 51 शतक लगाए हैं। वहीं, साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज जैक कैलिस ने 166 टेस्ट मुकाबलों में 45 शतक अपने नाम किए।

टेस्ट में सबसे ज़्यादा शतक

  • 51 - सचिन तेंदुलकर
  • 45 - जैक कैलिस
  • 41 - जो रूट*
  • 41 - रिकी पोंटिंग
  • 38 - कुमार संगकारा

इंग्लैंड की पहली पारी हाल

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 384 रन बनाए। बेन डकेट ने जैक क्रॉली के साथ पहले विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की। डकेट 24 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्रॉली ने 16 रन टीम के खाते में जोड़े। इंग्लैंड ने 57 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से जो रूट ने हैरी ब्रूक के साथ तीसरे विकेट के लिए 169 रन जुटाते हुए टीम को 226 के स्कोर तक पहुंचा दिया। हैरी ब्रूक ने 84 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

जो रूट ने जेमी स्मिथ (46) के साथ 94 रन, जबकि विल जैक्स (27) के साथ 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 384 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। रूट ने इस पारी में 242 गेंदों का सामना किया, जिसमें 15 चौकों के साथ 160 रन बनाए। विपक्षी टीम के लिए माइकल नेसेर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड ने 1-1 विकेट निकाला।

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री