जसप्रीत बुमराह ने गुस्से में गुस्से में फैन का फेंका फोन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जसप्रीत बुमराह को सिर चढ़ा भयंकर गुस्सा, फेंक डाला फैन का फोन, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, देखें वीडियो

Jasprit Bumrah Airport Video: एयरपोर्ट की चेक-इन लाइन में जसप्रीत बुमराह का गुस्सा देखने को मिला। बिना अनुमति वीडियो बना रहे फैन को पहले चेतावनी दी, नहीं मानने पर उन्होंने मोबाइल छीनकर फेंक दिया।

संजय सिंह बिष्ट

Jasprit Bumrah and Fan Controversy: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका ऑन फील्ड प्रदर्शन नहीं बल्कि एयरपोर्ट पर हुई एक घटना है। बताया जा रहा है कि बुमराह और एक फैन के बीच उस समय विवाद हो गया, जब दोनों एयरपोर्ट पर चेक-इन लाइन में खड़े थे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन बिना अनुमति के बुमराह के साथ सेल्फी वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। बुमराह ने पहले उसे मना किया, लेकिन फैन के नहीं रुकने पर मामला और बढ़ गया।

फैन ने नहीं मानी बात, बुमराह ने फेंका फोन

मिली जानकारी के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह ने शुरुआत में फैन को शांत तरीके से रुकने के लिए कहा। हालांकि फैन लगातार उनके साथ वीडियो बनाने की जिद करता रहा। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

फैन और बुमराह की बीच की बातचीत

फैन: मैं आपके साथ ही जाऊंगा सर बुमराह: फोन गिर गया आपका, तो मेरे को बोलना नहीं फैन: कोई बात नहीं सर बुमराह: कूल इस बातचीत के बाद भी जब फैन नहीं माना, तो बुमराह ने उसके फोन की तरफ हाथ बढ़ाया और फिर वीडियो बंद हो गया।

सोशल मीडिया वायरल हुआ वीडियो

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि किसी भी खिलाड़ी को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए और बुमराह को संयम रखना चाहिए था। वहीं कई लोग भारतीय तेज गेंदबाज के समर्थन में भी उतरे हैं। समर्थन करने वालों का मानना है कि बिना इजाजत किसी का वीडियो बनाना गलत है और हर व्यक्ति को अपनी निजता का अधिकार होता है, चाहे वह खिलाड़ी ही क्यों न हो।

टी20 सीरीज में भारत की मजबूत स्थिति

जसप्रीत बुमराह इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी20 इंटरनेशनल सीरीज का हिस्सा हैं। कटक में खेले गए पहले मुकाबले में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर 2 विकेट झटके थे। हालांकि मुल्लांपुर में हुए दूसरे मैच में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली और उन्होंने 45 रन दिए।

निजी कारणों से बुमराह धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 मैच में शामिल नहीं हो सके थे। वहीं लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाला चौथा मुकाबला घने कोहरे की वजह से रद्द कर दिया गया। अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज