क्रिकेट

इंग्लैंड की सरजमीं पर जसप्रीत बुमराह का नया कीर्तिमान, ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड की धरती पर तीन बार पांच विकेट हॉल लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 10 मैचों में हासिल किया।

उज्जवल सिन्हा

लीड्स: दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड में तीन बार पांच विकेट हॉल लेकर बड़ा कारनामा कर दिया है। वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने हेडिंग्ले, लीड्स में 83 रन देकर पांच विकेट चटकाए।

इंग्लैंड में कुल 9 भारतीय गेंदबाजों ने दो बार पांच विकेट चटका है। लेकिन बुमराह ने 10 मैचों में तीन बार पांच विकेट लेकर कीर्तिमान रच दिया। बुमराह ने भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में नौ टेस्ट और इंग्लैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट (2021 में, WTC फाइनल) खेले हैं। बुमराह ने इंग्लैंड में अब तक 42 विकेट चटकाए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में भारत के लिए सर्वाधिक पांच विकेट हॉल (टेस्ट में)

खिलाड़ी का नाम मैच खेले विकेट कितने बार किया 5 विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह 9 42 3 5/64
चेतन शर्मा 2 16 2 6/58
मोहम्मद निस्सार 4 18 2 5/93
लाला अमरनाथ 3 13 2 5/96
भुवनेश्वर कुमार 5 19 2 6/82
सुरेन्द्र नाथ 5 16 2 5/75
विनू मांकड़ 6 20 2 5/101
भगवत चंद्रशेखर 9 31 2 6/38
इशांत शर्मा 14 48 2 7/74
कपिल देव 13 43 2 5/125

बुमराह ने 2018 सीरीज के दौरान नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड में भारत के लिए अपना पहला पांच विकेट लिया और 2021 में उन्होंने एक बार फिर ट्रेंट ब्रिज में एक पारी में इंग्लैंड के पांच बल्लेबाजों को आउट किया और अब बुमराह ने हेडिंग्ले में पांच विकेट लेकर सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

इंग्लैंड में बुमराह के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े (टेस्ट में)

  • 19 ओवर में 5/64 (नॉटिंघम, 2021)
  • 24.4 ओवर में 5/83 (लीड्स, 2025)
  • 29 ओवर में 5/85 (नॉटिंघम, 2018)
  • 20.4 ओवर में 4/46 (नॉटिंघम, 2021)
  • 15 ओवर में 3/33 (लॉर्ड्स, 2021)
  • 20 ओवर में 3/46 (साउथेम्प्टन, 2018)
  • 19 ओवर में 3/68 (बर्मिंघम, 2022)
  • 30 ओवर में 3/83 (द ओवल, 2018)
  • 22 ओवर में 2/27 (द ओवल, 2021)
  • 12.2 ओवर में 2/37 (नॉटिंघम, 2018)

एंडरसन ने इंग्लैंड में 6 बार पांच विकेट लिए है भारत के खिलाफ

इंग्लैंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में बुमराह अब केवल जेम्स एंडरसन (6) और एलेक बेडसर (4) से पीछे हैं, जबकि इयान बॉथम और गुब्बी एलन ने इंग्लैंड में भारत के खिलाफ तीन-तीन बार पांच विकेट लिए थे।

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री