रवींद्र जडेजा (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

RR vs CSK: रवींद्र जडेजा के निशाने पर होगा ये बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करते ही बने जाएंगे दूसरे भारतीय खिलाड़ी

Ravindra Jadeja: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले में रवींद्र जडेजा टी20 में 4,000 रन और 200 विकेट का रिकॉर्ड हासिल करने का मौका पाएंगे। मुकाबला गुवाहाटी में होगा।

उज्जवल सिन्हा

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 का शानदार आगाज हुआ। इस सीजन का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन रवींद जडेजा राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते दिखेंगे। रवींद्र जडेजा के पास पहले मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका होगा। जडेजा 15 रन बनाते ही टी20 में अपने 4 हजार रन पूरे कर लेंगे।

भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में 4 हजार और 200 विकेट लेने का कारनामा अब तक सिर्फ हार्दिक पांड्या कर सके हैं। हालांकि, जडेजा अगर चेन्नई के खिलाफ 15 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह यह मुकाम हासिल करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। जडेजा ने अब तक खेले 346 टी20 मुकाबलों में 130 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 3,985 रन बनाए हैं। वहीं, इस फॉर्मेट में वह 235 विकेट निकाल चुके हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने जडेजा को CSK से किया ट्रेड

जडेजा आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। राजस्थान ने उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड करते हुए अपनी टीम में शामिल किया है। जडेजा का रिकॉर्ड आईपीएल में दमदार रहा है। उन्होंने इस लीग में अब तक खेले 254 मुकाबलों में 130 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 3,260 रन बनाए हैं। जडेजा आईपीएल में 5 अर्धशतक लगा चुके हैं। अपने आईपीएल करियर में जडेजा 170 विकेट निकाल चुके हैं।

लसिथ मलिंगा से आगे निकलने पर होगी नजरें

जडेजा इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों के लिस्ट में अभी 10वें नंबर पर मौजूद हैं। चेन्नई के खिलाफ एक विकेट लेते ही रवींद्र जडेजा आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में लसिथ मलिंगा से आगे निकल जाएंगे। मलिंगा ने आईपीएल में 170 विकेट निकाले हैं।

आईपीएल 2025 में जडेजा ने 14 मुकाबलों में 135 के स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए थे, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 8.56 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 10 विकेट चटकाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। दोनों टीमों ने अब तक इस लीग में कुल 31 मैच खेले हैं, जिसमें 16 में जीत चेन्नई के हाथ लगी है। वहीं, 15 मुकाबले राजस्थान ने जीते हैं।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर