दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

दिल्ली और गुजरात के मैच के बीच भिड़े दो खिलाड़ी! लाइव मैच में इशांत शर्मा ने दी धमकी, देखें VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस ने एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच पहली पारी के 19वें ओवर में गरमा-गरमी देखने को मिली। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वारयल हो रही है।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2025 के 35वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस से करारी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात के सामने कुल 203 रन का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स के इस स्कोर को 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए इस जीत के हीरो जोस बटलर रहे। उन्होंने 97 रन की अहम पारी खेली। वहीं, 19वें ओवर की दूसरी गेंद में राहुल तेवतिया ने चौका मार गुजरात को जीत दिलाई। इस मुकाबले में दिल्ली के गेंदबाजों ने खराब प्रदर्शन किया।

इसके अलावा मुकाबले में दो खिलाड़ियों के बीच गरमा गर्मी भी देखने को मिली। अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले के दौरान गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के दो खिलाड़ी आपस में टकरा गए। इसके बाद दोनों में तू-तू, मैं-मैं भी हुई और ये दोनों खिलाड़ी आशुतोष शर्मा और ईशांत शर्मा थे।

इस बात पर हुई लड़ाई

दिल्ली कैपिटल्स की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आई। इस दौरान 19वें ओवर में दिल्ली के लिए ईशांत शर्मा गेंंद लेकर आए। इस ओवर की चौथी गेंद में ईशांत ने डोवोवन फरेरा को आउट किया। बाद में ओवर की आखिरी गेंद के लिए उन्होंने आशुतोष शर्मा के खिलाफ अंपायर से अपील की। लेकिन अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया। इस पर गुजरात डीआरएस भी नहीं ले सकी क्योंकि उनके सारे रिव्यू खत्म हो चुके थे। ऐसे में ईशांत शर्मा को गुस्सा आ गया और उन्होंने बल्लेबाजी कर रहे आशुतोष को जाकर उंगली कर दी। अब ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

गुजरात के लिए बटलर ने खेली विस्फोटक पारी

गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इस मुकाबले में शानदार पारी खेली, लेकिन बावजूद इसके शतक नहीं लगा सके। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जोस बटलर ने 54 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली। लेकिन वो शतक नहीं लगा सके। अंतिम ओवर में राहुल तेवतिया के चौके ने उनके शतक पर पानी फेर दिया।

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज 203 रनों के स्कोर का बचाव नहीं कर सके। दिल्ली के लिए पिछले मैच के हीरो रहे मिचेल स्टार्क गुजरात के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने इस मुकाबले में 3.2 में 14.70 की महंगी इकोनॉमी के साथ कुल 49 रन दिए। उन्हें मुकाबले में एक भी विकेट नहीं मिला। इसके बाद मोहित शर्मा ने 2 ओवर में 14 की इकोनॉमी के साथ 28 रन लुटाए। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार को दो विकेट मिले। इसके अलावा विपराज निगम और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी