ईशान किशन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हो सकती है ईशान किशन की वापसी, धोनी के भरोसेमंद खिलाड़ी को मिल सकती है कप्तानी

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के साथ 31 अक्टूबर से होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की वापसी हो सकती है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के साथ 31 अक्टूबर से होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की वापसी हो सकती है। ईशान को इस साल बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था। किशन ने घरेलू क्रिकेट से ज्यादा प्राथमिकता आईपीएल को दिया था। इस कारण से भी बोर्ड नाराज था और उन्हें केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया था।

केंद्रीय अनुबंध से बाहर किए जाने के बाद ईशान किशन ने इस सत्र में घरेलू क्रिकेट में वापसी कर ली है। रणजी ट्रॉफी में वो झारखंड की कप्तानी भी कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारत ए में जगह मिल सकती है। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो चार दिवसीय ‘टेस्ट' के अलावा वह सीनियर टीम के साथ एक ‘इंट्रा-स्क्वाड' अभ्यास मैच भी खेला जाएगा। उसमें भी ईशान शामिल रहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जाएगी दो टेस्ट मैचों की सीरीज

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो ‘टेस्ट' 31 अक्टूबर से तीन नवंबर तक मैके और फिर सात से 10 नवंबर तक एमसीजी (मेलबर्न क्रिकेट मैदान) में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने हालांकि अभी तक टीम की घोषणा नहीं की है लेकिन रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी दी जा सकती है। ऐसे कप्तानी की दौड़ में अभिमन्यु ईश्वरन भी रेस में हैं। उन्होंने पिछले चार प्रथम श्रेणी मैचों में चार शतक बनाए हैं। वह सीनियर टीम में वैकल्पिक सलामी बल्लेबाज के तौर पर शामिल हो सकते हैं क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा व्यक्तिगत कारणों से पहले दो टेस्ट मैचों में से एक के दौरान ब्रेक लेंगे।

ऑस्ट्रेलिया ए दौरे के लिए भारत ए की संभावित टीम: रुतुराज गायकवाड़, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, बी इंद्रजीत, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), मुकेश कुमार, रिकी भुई, नितीश कुमार रेड्डी, मानव सुथार, नवदीप सैनी, खलील अहमद, तनुष कोटियन, यश दयाल।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान