ईशान किशन (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

ईशान किशन का करियर खत्म, अब केवल IPL और घरेलू क्रिकेट में आएंगे नजर! इस गलती की भुगत रहे सजा

भारतीय टीम इस समय बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का अंतिम और दूसरा मुकाबले कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेल रही है। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज भी खेलनी है। जिसकी शुरुआत 6 अक्टूबर से होने वाला है। जिसके लिए टीम की घोषणा हो गई है। इस सीरीज के लिए टीम में कई नए चेहरों को तरजीह दी गई है। लेकिन एक बार फिर ईशान किशन को नजरअंदाज कर दिया गया।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी ईशान किशन एक बार फिर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने में असफल रहे। बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है, लेकिन किशन को टीम में जगह नहीं मिली है। ऐसे में अब उनके करियर को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं।

दरअसल, भारतीय टीम इस समय बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का अंतिम और दूसरा मुकाबले कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेल रही है। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज भी खेलनी है। जिसकी शुरुआत 6 अक्टूबर से होने वाला है। जिसके लिए टीम की घोषणा हो गई है। इस सीरीज के लिए टीम में कई नए चेहरों को तरजीह दी गई है। लेकिन एक बार फिर ईशान किशन को नजरअंदाज कर दिया गया।

ईशान किशन का करियर खत्म!

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में भी जगह नहीं मिलने पर सबसे पहला सवाल अब ये बन गया है कि क्या अब ईशान किशन का करियर खत्म हो गया है? क्योंकि लगातार उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। जिसकी वजह से अब टीम इंडिया में उनकी वापसी काफी मुश्किल दिखाई दे रही है।

टीम में शामिल होने की थी अफवाह

ऐसा माना जा रहा था कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत टीम का हिस्सा हैं, लेकिन वह टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे तब किशन को विकेटकीपर के रूप में जगह मिल सकती है। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं। उनके बजाए संजू सैमसन और जितेश शर्मा को विकेटकीपर के तौर पर टीम में जगह मिली है।

किस बात की मिल रही सजा?

ईशान किशन भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं। उन्होंने आखिरी मुकाबला नवंबर 2023 में खेला था, जो अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच था। उसके बाद से ही वह कोई भी मुकाबला भारतीय टीम के लिए नहीं खेल पाए हैं। हालांकि उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम में शामिल किया था, लेकिन उन्होंने यहां खेलने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं ईशान किशन को उसके बाद रणजी ट्रॉफी भी खेलने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उसे भी खेलने से ईशान किशन ने मना कर दिया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से भी बाहर कर दिया था।

अब केवल खेलेंगे IPL और घरेलू क्रिकेट!

जानकारी के लिए बता दें कि ईशान किशन ने हाल ही में हुए बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। उसके बाद उन्होंने दलीप ट्रॉफी भी खेली थी। अब वह ईरानी कप में भी खेलने वाले हैं। ऐसे में अब कई लोगों का मानना है कि अब वह केवल आईपीएल और घरेलू क्रिकेट ही खेलते दिखाई देने वाले हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी है टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान) अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन