ईशान किशन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के लिए ईशान किशन भरेंगे उड़ान, बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के साथ 31 अक्टूबर से होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के साथ 31 अक्टूबर से होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। रुतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया है। जबकि इस टीम में ईशान किशन की वापसी हुई है। वहीं टीम का उपकप्तान अभिमन्यु ईश्वरन को बनाया गया है। भारत ए ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। जिसमें साई सुदर्शन को शामिल किया गया है।

बोर्ड के सेंट्रल कॉन्टैक्ट से बाहर होने के बाद ईशान को बीसीसीआई ने पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया है। इस सीजन में ईशान ने दलीप ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी के भी मैच खेले हैं। दोनों टूर्नामेंट में ईशान ने शतक जड़ा है। जिसके बाद बीसीसीआई ने ईशान को भारतीय टीम में जगह दी है। अगर ईशान इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते है तो बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जाएगी दो टेस्ट मैचों की सीरीज

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो ‘टेस्ट’ 31 अक्टूबर से तीन नवंबर तक मैके और फिर सात से 10 नवंबर तक एमसीजी (मेलबर्न क्रिकेट मैदान) में खेला जाएगा। रुतुराज के नेतृत्व में टीम का ऐलान कर दिया गया है।

क्रम संख्या प्रारंभ तिथि समाप्ति तिथि दिन समय (स्थानीय) मैच स्थान
1 31 अक्टूबर '24 3 नवंबर '24 गुरुवार 10:00 AM 1st प्रथम श्रेणी जीबीआरए, मैकाय
2 7 नवंबर '24 10 नवंबर '24 गुरुवार 10:30 AM 2nd प्रथम श्रेणी एमसीजी, मेलबर्न
3 15 नवंबर '24 17 नवंबर '24 शुक्रवार 10:20 AM मैच सिमुलेशन डब्ल्यूएसीए, पर्थ

ऑस्ट्रेलिया ए दौरे के लिए भारत ए की टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, बी इंद्रजीत, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), मुकेश कुमार, रिकी भुई, नितीश कुमार रेड्डी, मानव सुथार, नवदीप सैनी, खलील अहमद, तनुष कोटियन, यश दयाल।

यह भी पढ़ें : 

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान