ईशान किशन और शुभमन गिल (सौजन्य-IANS) 
क्रिकेट

ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा

ICC Rankings: ICC की ताजा टी-20 रैंकिंग में ईशान किशन ने अपने साथी अभिषेक शर्मा को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, जसप्रीत बुमराह टेस्ट में नंबर वन गेंदबाज बने हुए हैं। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

प्रिया जैस

ICC Ishan Kishan T20 Ranking: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने आईसीसी की ताजा पुरुषों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में कमाल कर दिया है। उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के नंबर वन टी-20 बल्लेबाज का ताज अपने नाम कर लिया है। इस रैंकिंग में ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को सात अंकों से पछाड़ा है।

विश्व कप के शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

आईसीसी द्वारा बुधवार को जारी की गई इस नई सूची में ईशान किशन 876 रैंकिंग अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंचे हैं। उनकी इस कामयाबी में इसी साल हुए टी-20 विश्व कप में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन की सबसे बड़ी भूमिका रही है। विश्व कप के दौरान ईशान किशन ने करीब 200 के तूफानी स्ट्राइक रेट से खेलते हुए कुल 317 रन बनाए थे।

अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर खिसके

दूसरी ओर, भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 869 अंक लेकर लगभग 12 महीनों तक इस रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज रहने के बाद अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। ईशान और अभिषेक से पहले केवल विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ही ऐसे भारतीय खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर वन का स्थान हासिल किया था। इस सूची में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 848 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

तिलक छठे स्थान पर, सूर्या नीचे गिरे

ताजा रैंकिंग में भारत के नए उपकप्तान तिलक वर्मा 747 अंकों के साथ छठे स्थान पर अपनी मजबूती बनाए हुए हैं। वहीं, भारत के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ा है और वह एक स्थान नीचे खिसककर अब आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजों की बात करें तो भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक-एक स्थान के नुकसान के साथ क्रमशः तीसरे और छठे स्थान पर आ गए हैं, जबकि अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर वन पर बरकरार हैं।

बुमराह टेस्ट में नंबर वन, वनडे में गिल का जलवा

टी-20 और वनडे के उतार-चढ़ाव के बीच भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 870 अंकों के साथ टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में अपना नंबर वन का स्थान मजबूती से सुरक्षित रखा हुआ है। वहीं, वनडे रैंकिंग की बात करें तो शुभमन गिल 791 अंकों के साथ दुनिया में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल टॉप पर हैं, जबकि भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली तीसरे स्थान पर जमे हुए हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा