अभिषेक शर्मा और इरफान पठान (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

अभिषेक शर्मा को इरफान पठान की नसीहत! कहा- अपना बैटिंग स्टाइल में करो बदलाव नहीं तो...

IND vs AUS: इरफान पठान ने सलाह दी कि अभिषेक शर्मा को हर गेंद पर आक्रमण करने की बजाय समझदारी से तय करना होगा कि किस गेंदबाज और किस गेंद पर जोखिम लेना सही रहेगा।

संजय सिंह बिष्ट

Abhishek Sharma: भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है। हालांकि, उन्होंने साथ ही एक अहम सलाह भी दी है ताकि यह युवा खिलाड़ी अपने करियर में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर सके।

अभिषेक शर्मा को अपनी रणनीति पर देना होगा ध्यान

इरफान पठान ने कहा कि अभिषेक शर्मा का आक्रामक रवैया टीम इंडिया के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन उन्हें यह तय करना सीखना होगा कि कब और किस गेंदबाज के खिलाफ जोखिम लेना सही रहेगा। पठान के अनुसार, अगर अभिषेक बिना रणनीति के हर गेंद पर हमला करने की कोशिश करेंगे तो विपक्षी टीमें जल्द ही उनके खेल को समझ जाएंगी और उन्हें आउट करने का तरीका ढूंढ लेंगी। इरफान ने कहा कि "अभिषेक निडर क्रिकेट खेलता है, जो काफी अच्छा है। लेकिन अगर वह हर गेंदबाज को एक ही तरह से अटैक करेंगे, तो यह उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। उन्हें यह सीखना होगा कि किस ओवर और किस गेंद पर आक्रमण करना है। एग्रेशन जरूरी है, लेकिन उसके पीछे स्ट्रेटेजी भी उतनी ही अहम है।"

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रहे प्लेयर ऑफ द सीरीज

हाल ही में समाप्त हुई भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वह सीरीज के प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। अभिषेक ने सीरीज में सबसे अधिक रन बनाए और ओपनिंग पार्टनर शुभमन गिल के साथ टीम इंडिया को कई मैचों में मजबूत शुरुआत दिलाई।

इरफान पठान ने कहा कि अभिषेक में बड़ा खिलाड़ी बनने की पूरी क्षमता है, लेकिन उन्हें अपने खेल को संतुलित करना होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि बल्लेबाजी के दौरान हर परिस्थिति को ध्यान में रखकर खेलना जरूरी है ताकि विपक्षी गेंदबाजों के खिलाफ लगातार प्रभावी रहा जा सके।

तकनीकी सुधार की दी सलाह

इरफान पठान ने यह भी माना कि अभिषेक शर्मा के खेल में कुछ तकनीकी सुधार की जरूरत है, खासकर तेज गेंदबाजों के खिलाफ। उन्होंने कहा कि "जब आप 500 से ज्यादा गेंदों में 1000 रन बनाते हैं, तो आपके ऊपर दबाव बढ़ जाता है। अब विपक्षी टीमें उनके वीडियो देखकर रणनीति बनाएंगी। ऐसे में उन्हें अपने खेल को एडजस्ट करना होगा और गैरजरूरी जोखिम से बचना सीखना होगा।"

इरफान पठान ने अंत में कहा कि अभिषेक शर्मा को गियर बदलना आना चाहिए। यानी स्थिति के अनुसार अपने खेल की गति को नियंत्रित करना। उन्होंने भरोसा जताया कि अगर अभिषेक इस दिशा में काम करते रहे, तो वे आने वाले समय में भारत के सबसे सफल टी20 बल्लेबाजों में से एक बन सकते हैं।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

World Elephant Day: गौरी से शुरू हुआ सफर अब दुनिया तक पहुंचा, वंतारा ने हाथी संरक्षण के लिए शुरू की नई पहल

झारखंड-पंजाब क्यों नहीं गए राहुल गांधी? छात्र आंदोलन पर विपक्ष के दोहरे रवैये पर भड़के ओपी राजभर

भाई साहब, आप बदल गए हैं... रेवती सुले के वेडिंग रिसेप्शन में खरगे ने ली PM मोदी की चुटकी, देखें वायरल VIDEO

मीटिंग कराई तो उल्टा लटका दिया जाएगा...अभिजीत दिपके का BJP पर गंभीर आरोप, बोले- हॉल मालिकों को मिलीं धमकियां