अथर्व तायडे (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ईरानी कप में अंगद की तरह जमे अथर्व, शतक से चूके यश राठौड़; विदर्भ का स्कोर 280/5

Vidarbha vs Rest of India: ईरानी कप में विदर्भ के लिए अथर्व तायडे ने नाबाद शतक जड़ा, जबकि यश राठौड़ 91 रन पर चूके। मानव सुथार ने शेष भारत के लिए 3 विकेट झटके।

उज्जवल सिन्हा

जयदीप रघुवंशी: वीसीए जामठा स्टेडियम में ईरानी कप का आगाज विदर्भ और शेष भारत की टक्कर से हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विदर्भ की पारी का सितारा रहे सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे, जिन्होंने अंगद की तरह क्रीज पर पैर जमाए रखे और खेल खत्म होने तक नाबाद 118 रन (240 गेंद, 12 चौके, 1 सिक्स) ठोक दिए। अथर्व ने अपने शतक तक का सफर सधे अंदाज में तय किया और आखिरी में छक्का लगाकर 3 अंकों पर पहुंचे. उनकी पारी ने विदर्भ को मजबूत स्थिति में ला दिया।

यश चूके शतक से

अथर्व का साथ निभाया यश राठौड़ ने जिन्होंने 91 रन (153 गेंद, 6 चौके, 1 सिक्स) की दमदार पारी खेली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 184 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से उबारा. यश अपने फर्स्ट क्लास करिअर के 8वें शतक से 9 रन दूर रहे और मानव सुथार की गेंद पर आउट हुए।

एक ओवर में 2 झटके

विदर्भ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अमन मोखाड़े (19) और ध्रुव शौरी (18) के आउट होने के बाद दानिश मालेवार खाता खोले बिना लौट गए। 80 रन तक 3 विकेट गिर चुके थे। इसी बीच यश-अथर्व की साझेदारी ने पारी को संभाला। कप्तान अक्षय वाडकर (5) भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए।

गेंदबाजी में मानव सुथार छाये

शेष भारत की ओर से लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार सबसे सफल रहे। उन्होंने 23 ओवर में 64 रन देकर 3 विकेट निकाले। तेज गेंदबाज आकाशदीप ने 14 ओवर में 2 सफलता हासिल की। वहीं अन्य गेंदबाज लगातार प्रयास करते रहे लेकिन विकेट नहीं निकाल पाए। अथर्व के सामने कप्तान रजत पाटीदार की सारी रणनीति फेल हो गई।

फॉर्म में लौटे अथर्व

पिछले सीजन फॉर्म से जूझने वाले अथर्व इस बार बेहतरीन लय में हैं। हाल ही में के थिम्मप्पैया ट्रॉफी में उन्होंने 2 शतक सहित 419 रन बनाए थे। अब ईरानी कप में भी उनकी शानदार बल्लेबाजी जारी है।

बल्लेबाजों को बांधकर रखने की कोशिश

शेष भारत के गेंदबाजों ने लगातार लाइन-लेंथ पर ध्यान दिया और बल्लेबाजों को बांधकर रखने की कोशिश की। आकाशदीप ने नई गेंद से कुछ मूवमेंट निकालने का प्रयास किया लेकिन विदर्भ के सलामी बल्लेबाजों ने सतर्क खेल दिखाया। बीच-बीच में फील्डरों ने भी बेहतरीन बचाव किए. हालांकि कुछ मौकों पर ढीली फील्डिंग देखने को मिली जिसका फायदा विदर्भ के बल्लेबाजों ने उठाया। सबसे ज्यादा असर लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार का दिखा जिन्होंने लगातार दबाव बनाकर 3 अहम विकेट हासिल किए।

गर्मी के कारण बहाना पड़ा पसीना

स्टेडियम की पिच सूखी और धीमी नजर आई जिस पर बल्लेबाजों को शुरुआत में टिकने के बाद रन बनाना आसान हो रहा था। तेज गेंदबाजों को खास मदद नहीं मिली जबकि स्पिनरों को कुछ टर्न जरूर देखने को मिला। पूरे दिन मौसम खुला रहा और गर्मी के कारण खिलाड़ियों को पसीना बहाना पड़ा। दर्शक दीर्घा में भीड़ न के बराबर रही, सिर्फ इक्का-दुक्का दर्शक ही स्टेडियम में दिखाई दिए।

विदर्भ की बल्लेबाजी बनाम रेस्ट ऑफ इंडिया

बल्लेबाज़ का नाम आउट होने का तरीका रन
अथर्व नाबाद 118
मोखाड़े कैच: किशन, बॉलिंग: आकाशदीप 19
ध्रुव बोल्ड: मानव सुथार 18
दानिश कैच: किशन, बॉलिंग: मानव सुथार 0
यश कैच: गुरनूर, बॉलिंग: मानव सुथार 91
वाडकर कैच: किशन, बॉलिंग: आकाशदीप 5
ठाकुर नाबाद 4
अतिरिक्त रन 25
कुल स्कोर (84 ओवर में) 280/5

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें