आईपीएल ट्रॉफी (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IPL 2026 के दूसरे हफ्ते होंगे ये रोमांचक मुकाबले, यहां देखें 6 से 12 अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल

IPL 2026 Schedule This Week: आईपीएल 2026 के दूसरे हफ्ते में रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है, खासकर मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाला मैच फैंस के लिए सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा।

उज्जवल सिन्हा

IPL 2026 Schedule This Week: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो चुकी है और इस सीजन को शुरू हुए अब एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस दौरान कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं, जिन्होंने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है। अब दूसरे हफ्ते में भी कुछ हाई-वोल्टेज मैच होने की उम्मीद है। हालांकि, इसके साथ ही यह चर्चा भी चल रही है कि इस बार लीग पहले जितनी आकर्षक नहीं लग रही है।

इस टूर्नामेंट की शुरुआत मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की सनराइजर्स हैदराबाद पर छह विकेट की शानदार जीत के साथ हुई थी। वहीं, आईपीएल 2026 को एक यादगार और बेहद रोमांचक मुकाबला देने में पूरा एक हफ्ता लग गया, जब राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को सिर्फ छह रन से हराया। इस मुकाबले में स्टार तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।

IPL 2026 के दूसरे हफ्ते में दिखी मौसम की मार

पहला हफ्ता खत्म होने के बाद अब नजरें दूसरे हफ्ते के मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां कई दिलचस्प और कड़े मैच देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इस हफ्ते की शुरुआत कोलकाता में खराब मौसम के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच फीके मुकाबले से हुई, जो बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ। इसके बाद मंगलवार का मैच भी बारिश से प्रभावित रहा, लेकिन उसमें पूरा खेल संभव हो पाया। वहीं, नई दिल्ली में आज शाम मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

IPL 2026 में दूसरे हफ्ते होने वाले मैचों का शेड्यूल

मैच तारीख और समय स्थान परिणाम
कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स सोमवार, 6 अप्रैल, शाम 7:30 बजे ईडन गार्डन्स, कोलकाता कोई परिणाम नहीं
राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस मंगलवार, 7 अप्रैल, शाम 7:30 बजे बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी राजस्थान 27 रन से जीता
दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस बुधवार, 8 अप्रैल, शाम 7:30 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स गुरुवार, 9 अप्रैल, शाम 7:30 बजे ईडन गार्डन्स, कोलकाता
राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शुक्रवार, 10 अप्रैल, शाम 7:30 बजे बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद शनिवार, 11 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम, मुल्लांपुर
चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स शनिवार, 11 अप्रैल, शाम 7:30 बजे एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस रविवार, 12 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रविवार, 12 अप्रैल, शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

इस हफ़्ते का सबसे बड़ा मुकाबला

इस हफ्ते का सबसे बड़ा मुकाबला निस्संदेह रविवार शाम को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। अब तक आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा 19-15 से भारी रहा है। ऐसे में एक बार फिर यह मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला होने की पूरी उम्मीद है।

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला