आईपीएल 2026 (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026: बारिश में धुला प्लेऑफ का मैच तो कौन खेलेगा फाइनल? सुपर ओवर, रिजर्व-डे और अंक तालिका की पूरी डिटेल?

IPL Playoff Rain Rules: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 के लिए रिजर्व डे नहीं है। बारिश से मैच रद्द होने पर अंकतालिका में ऊंची रैंक वाली टीम विजेता मानी जाएगी।

संजय सिंह बिष्ट

Eliminator Rain Scenario in IPL: आईपीएल 2026 का प्लेऑफ चरण मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। पहला मुकाबला क्वालीफायर-1 के रूप में 26 मई को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। वहीं, 29 मई को इसी मैदान पर क्वालीफायर-2 खेला जाएगा, जिसमें क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम का सामना एलिमिनेटर की विजेता से होगा।

प्लेऑफ में नहीं होगा रिजर्व डे

क्वालीफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 के लिए 'रिजर्व डे' नहीं है। आइए, जानते हैं कि अगर बारिश के चलते यह मुकाबले पूरे नहीं होते, तो विजेता टीम का फैसला किस तरह निकलेगा? दरअसल, क्वालीफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 में अगर बारिश के चलते मैच का नतीजा नहीं निकलता, तो ऐसे में प्वाइंट्स टेबल में पोजिशन के आधार पर टीम की जीत-हार तय होगी। क्वालीफायर-1 मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में खेला जाना है। अगर बारिश की वजह से मुकाबला बेनतीजा रहता है, तो इसका फायदा आरसीबी को मिलेगा।

बारिश हुई तो आरसीबी को होगा फायदा

आरसीबी ने इस सीजन 14 में से 9 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान अपने नाम किया था। गुजरात टाइटंस ने भी इतने ही मुकाबले अपने नाम किए, लेकिन नेट रन रेट में अंतर होने की वजह से जीटी दूसरे पायदान पर रही। बारिश के चलते मुकाबला रद्द होने पर आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में जीटी से ऊपर होने की वजह से इस मुकाबले की विजेता बन सकती है।

वहीं, एलिमिनेटर मैच 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एसआरएच लीग मुकाबलों में 14 में से 9 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रही, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 14 में से 8 मैच अपने नाम करते हुए चौथा पायदान हासिल किया था। अगर बारिश की वजह से एलिमिनेटर मैच धुलता है, तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी।

क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम क्वालीफायर-1 गंवाने वाली टीम का सामना करेगी। इस मुकाबले में भी जो टीम लीग स्टेज के दौरान अंकतालिका में ऊपर होगी, वही टीम बारिश के चलते मैच रद्द होने की स्थिति में फाइनल का टिकट हासिल करेगी। खिताबी मैच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

एजेंसी इनपुट के साथ

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां