राजस्थान रॉयल्स (फोटो- IPL) 
क्रिकेट

IPL 2026 के प्लेऑफ का पूरा गणित, जानें क्या है क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में अंतर?

IPL Playoffs Format: आईपीएल 2026 का लीग चरण खत्म हो चुका है। अब क्वालीफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 के जरिए फाइनल की दो टीमें तय होंगी। जानिए प्लेऑफ का पूरा फॉर्मेट।

संजय सिंह बिष्ट

IPL 2026 Playoff Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का लीग चरण समाप्त हो चुका है और अब टूर्नामेंट का रोमांचक प्लेऑफ दौर शुरू होने जा रहा है। 26 मई को क्वालीफायर-1 खेला जाएगा, जबकि 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबला आयोजित होगा। इसके बाद 29 मई को क्वालीफायर-2 और 31 मई को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैचों में क्या अंतर होता है और इनका फाइनल की राह में कितना महत्व है।

क्वालीफायर-1

यह मैच लीग मुकाबलों में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच खेला जाता है। आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 अंकों के साथ टॉप पर रही, जबकि गुजरात टाइटंस ने भी 18 ही अंक हासिल किए, लेकिन नेट रन रेट में मामूली अंतर के कारण यह टीम दूसरे स्थान पर रही। 26 मई को क्वालीफायर-1 धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जहां उसका सामना क्वालीफायर-2 जीतने वाली टीम से होगा। खिताबी मैच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका होगा।

एलिमिनेटर

यह मैच 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला जाएगा। एलिमिनेटर जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में प्रवेश करेगी। इस टीम को फाइनल तक पहुंचने के लिए एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 जीतने होंगे।

क्वालीफायर-2

यह मुकाबला भी न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। इस मैच में क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ेगी। क्वालीफायर-2 को अपने नाम करने वाली टीम फाइनल का अंतिम टिकट हासिल कर सकेगी।

इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2025), गुजरात टाइटंस (2022), सनराइजर्स हैदराबाद (2016) और राजस्थान रॉयल्स (2008) ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। यह चारों टीमें एक-एक बार खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। यानी इस बार जो भी टीम टाइटल अपने नाम करेगी, वो उसका दूसरा आईपीएल खिताब होगा।

IANS इनपुट के साथ

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां