महेंद्र सिंह धोनी (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IPL 2026 में आखिरी बार खेलते दिखेंगे MS Dhoni, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कर दिया बड़ा खुलासा

Irfan Pathan: पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा कि IPL 2026 में धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है, जहां वह टीम को मेंटोर करेंगे और पूरी तरह से फिट रहते हुए योगदान देंगे।

उज्जवल सिन्हा

Irfan Pathan on MS Dhoni: पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए यह अंतिम सत्र हो सकता है। इरफान ने कहा कि धोनी इस साल खेल के मैदान पर कम दिख सकते हैं और अधिकतर मार्गदर्शक (मेंटोर) की भूमिका निभा सकते हैं।

इरफान ने जियो हॉटस्टार को बताया, “धोनी के बिना सीएसके की कल्पना नहीं की जा सकती। हो सकता है कि इस सत्र में हम उन्हें आखिरी बार पीली जर्सी में देखें। वह पूरी तरह फिट हैं और अभ्यास में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। कागज पर यह एक बहुत ही रोमांचक टीम है। छक्के मारने की काबिलियत और इरादे के मामले में, मैं सच में इस युवा सीएसके की निडरता देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

धोनी का ड्रेसिंग रूम में होगा नहीं महत्वपूर्ण है

महेंद्र सिंह धोनी इस महीने की शुरुआत में चेन्नई शिविर में शामिल हो चुके हैं और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं। पठान ने कहा कि उनकी भूमिका टीम का मार्गदर्शन करने और युवा नेतृत्व समूह को तैयार करने में अहम होगी। “धोनी सबको एकजुट करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनका ड्रेसिंग रूम में होना भी टीम के लिए महत्वपूर्ण है।”

इस बार धोनी को अलग तरीके से इस्तेमाल करेगी CSK

सीएसके ने पिछले सत्र में रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स को देकर उनकी जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किया था। पठान ने कहा कि टीम प्रबंधन चरणबद्ध तरीके से धोनी का इस्तेमाल करेंगे ताकि वह अपने अनुभव और नेतृत्व से टीम को फायदा पहुंचा सकें। धोनी ने अब तक आईपीएल में 278 मैच खेले हैं और 5,439 रन बनाए हैं। पिछले सीजन में उन्हें केवल डेथ ओवरों में बल्लेबाजी करते देखा गया था, जिसमें उन्होंने 13 पारियों में 196 रन बनाए।

उम्रदराज खिलाड़ियों से युवाओं की तरफ शिफ्ट हुआ CSK

पहले सीएसके को अनुभवी और उम्रदराज खिलाड़ियों की टीम माना जाता था, लेकिन पिछले साल से टीम में बड़ा बदलाव दिखा है। नीलामी में भी टीम की सोच अलग दिखी। टीम अब युवा खिलाड़ियों की तरफ देख रही है। आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, और सरफराज खान का टीम में शामिल किया जाना इसका उदाहरण है। संजू सैमसन के आने से भी टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत हुई है।

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान