हार्दिक पांड्या (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

मुंबई इंडियंस ने 13 साल बाद जीता सीजन का पहला मुकाबला, कप्तान पांड्या ने इस खिलाड़ी की तारीफ में पढ़े कसीदे

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में केकेआर को 6 विकेट से हराया। रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन की शानदार पारियों से टीम ने 13 साल का सूखा खत्म किया।

उज्जवल सिन्हा

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस ने इसके साथ 13 सालों से चले आ रहे हार के सिलसिले को भी तोड़ दिया। इस जीत के साथ मुंबई ने 2012 के बाद आईपीएल सीजन का पहला मैच जीतने में कामयाब रही है। कप्तान पंड्या ने बताया कि टीम को सीजन के अपने पहले मैच में जीत का लंबे समय से इंतजार था।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, "स्पष्ट रूप से, सीजन के पहले मैच में जीत हासिल करने के लिए हमें लंबे समय से इंतजार था। हर बार हम सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करना चाहते हैं। पूरी टीम बहुत खुश है कि हम ऐसा कर पाए। आधुनिक क्रिकेट में यह संभव है। हमने देखा है कि यह पिच कैसी खेल रही है। गेंदबाजों को श्रेय जाता है कि उन्होंने केकेआर को 240-250 तक नहीं जाने दिया। ऐसे लक्ष्य मुश्किल हो जाते हैं, लेकिन 220 का स्कोर हमेशा चेज किया जा सकता है। रोहित और रियान रिकल्टन शानदार रहे। दोनों खिलाड़ियों के चलते यह चेज संभव हो पाया है। रियान ने पिछले साल हमारे लिए बहुत अच्छा किया था।"

मुंबई ने जीता मुकाबला

रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए जीत दिला दी।

मुकाबले गंवाने के बाद अजिंक्य रहाणे ने क्या कहा?

दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मैच गंवाने के बाद कहा, "मुझे लगा कि 220-225 का स्कोर एक अच्छा टोटल था। हमने सच में बहुत अच्छी बैटिंग की, लेकिन हमारा गेंदबाजी आक्रमण अनुभवहीन था। मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत बैटिंग लाइनअप वाली टीम के खिलाफ खेलना, हमारे लिए सीखने का एक बहुत बड़ा मौका है। वैभव, कार्तिक और मुजरबानी के अलावा, जो आईपीएल के माहौल के आदी नहीं हैं, हमारे पास दो अनुभवी स्पिनर थे, लेकिन मुझे लगा कि मुंबई इंडियंस ने बहुत अच्छी बैटिंग की। इसलिए हमारे बॉलर्स निश्चित रूप से इससे सीखेंगे।"

केकेआर की गेंदबाजी को लेकर रहाणे ने कहा, "मुझे लगता है कि जब ग्रीन जल्द ही बॉलिंग शुरू करेंगे, तो टीम का कॉम्बिनेशन थोड़ा अलग हो जाएगा। अभी हमें टीम का संतुलन देखना होगा, ऐसे खिलाड़ी जो हमारे लिए अच्छी बॉलिंग कर सकें। हमने सच में बहुत अच्छी बैटिंग की, लेकिन बॉलिंग के साथ सही संतुलन बनाना बहुत जरूरी है।"

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई