धोनी, रोहित और कोहली (Image- Social Media) 
क्रिकेट

18 साल, 18 सीजन! सिर्फ ये 4 दिग्गज हैं जो 2008 से अब तक खेल रहे हैं IPL, चौथा नाम जान रह जाएंगे दंग

IPL 2026: आईपीएल को दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग माना जाता है। सिर्फ चार खिलाड़ी ऐसे हैं जो 2008 के पहले सीजन में भी खेले थे और 2026 के सीजन में भी मैदान पर नजर आ रहे हैं।

अर्पित शुक्ला

Players from IPL 2008 to 2026: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और तब से हर साल इस टी20 टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। 2026 में इस लीग का 18वां सीजन खेला जा रहा है। आईपीएल को दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग माना जाता है।

दिलचस्प बात यह है कि आज कई ऐसे खिलाड़ी भी आईपीएल खेल रहे हैं जिनका जन्म इस लीग के शुरू होने के बाद हुआ। लेकिन सिर्फ चार खिलाड़ी ऐसे हैं जो 2008 के पहले सीजन में भी खेले थे और 2026 के सीजन में भी मैदान पर नजर आ रहे हैं। ये खिलाड़ी हैं महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और मनीष पांडे। इन खिलाड़ियों ने आईपीएल के शुरुआती दौर से लेकर आज तक इस लीग के विकास को करीब से देखा है और इसे ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

धोनी: चेन्नई की धड़कन

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। 2008 से लेकर 2026 तक उनका जलवा कायम है। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया। दो सीजन के प्रतिबंध के दौरान उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए भी खेला था। चेन्नई के फैंस के बीच उन्हें “थाला” के नाम से जाना जाता है और वे टीम की पहचान बन चुके हैं।

विराट कोहली: एक ही टीम के साथ वफादारी

विराट कोहली आईपीएल इतिहास के ऐसे इकलौते खिलाड़ी हैं जो पहले सीजन से अब तक सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और तब से उसी टीम के साथ जुड़े हुए हैं। कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं और 2026 में उनकी टीम आरसीबी चैंपियन भी बनी।

रोहित शर्मा: खिताबी कप्तान

रोहित शर्मा आज मुंबई इंडियंस के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। हालांकि रोहित ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स से की थी और 2009 में उस टीम के साथ भी चैंपियन बने थे।

मनीष पांडे: पहले भारतीय शतकवीर

मनीष पांडे इस सूची में भले ही कम चर्चा में रहते हों, लेकिन वे भी 2008 से 2026 तक आईपीएल में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने 2008 में मुंबई इंडियंस के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 2009 में उन्होंने आईपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने थे, जिससे वे चर्चा में आए। बाद के वर्षों में उन्होंने कई फ्रेंचाइजियों के लिए खेला, लेकिन 2026 में भी उनकी मौजूदगी यह दिखाती है कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता।

इन चार खिलाड़ियों की लंबी मौजूदगी आईपीएल की कहानी का अहम हिस्सा है। 2008 से 2026 तक लगातार खेलते हुए इन्होंने इस लीग के विकास और लोकप्रियता में बड़ा योगदान दिया है।

Meghalaya Politics: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, एक झटके में बदल गया विधानसभा का गणित

Seva Pakhwada: कैसे हुई शुरुआत और क्या है इस अभियान का उद्देश्य? जानें पूरी जानकारी

Ishan Anand: BSP के राष्ट्रीय संयोजक बने ईशान आनंद, मायावती ने दी बड़ी जिम्मेदारी

इमरान मसूद पर भड़के मौलाना हयात, बोले- कांग्रेस में दम नहीं कि अपने दम पर बना ले सरकार

युद्धाभ्यास में शामिल हुए घातक अपाचे! भारत-अमेरिका की सेनाओं का ये तालमेल दुश्मनों की उड़ा देगा नींद