ऋषभ पंत और कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025: सबका ध्यान ऋषभ पंत के पैसों पर, दूसरी तरफ है 20 करोड़ से ज्यादा वाला खिलाड़ी, जो प्रदर्शन के नाम रहा फुस्स

आईपीएल 2025 में खराब प्रदर्शन को लेकर फैंस ऋषभ पंत को लगातार सोशल मीडिया में ट्रोल कर रहे हैं। मौजूदा सीजन में सिर्फ पंत ही नहीं है जो कि प्लॉप साबित हुए हो। एक खिलाड़ी और हैं जिसका बल्ला 20 करोड़ की रकम पाकर भी शांत है।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 54वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स को पंजाब किंग्स ने एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दे दी। इस मुकाबले में भी LSG के कप्तान ऋषभ पंत फ्लॉप साबित हुए। पंजाब के खिलाफ पंत महज 18 रन पर आउट हो गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने LSG के कप्तान पर जमकर भड़ास निकाली।  आईपीएल 2025 के दौरान पंत को फैंस सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह सीजन में उनकी खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन है।

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। ये आईपीएल इतिहास में अब तक की सबसे महंगी बोली है। लेकिन पंत गोयनका की उम्मीद पर अब तक खरे नहीं उतरे। उम्होंने आईपीएल 2025 के 11 मुकाबलों में सिर्फ 128 रन बनाए हैं।

कोलकाता के लिए प्लॉप साबित हुआ ये महंगा खिलाड़ी

ये ही कारण है कि पंत के आलोचक उन पर जमकर निशान साध रहे हैं। इस सीजन में सिर्फ पंत एकमात्र महंगे खिलाड़ी नहीं हैं, जिसने निराशाजनक प्रदर्शन किया हो। कोलकाता नाइट राइडर्स के हरफनमोला खिलाड़ी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आईपीएल 2025 में उन्हें कोलकाता ने 23 करोड़ रुपये देकर खरीदा था। उन्होंने इस सीजन में पंत से भी बुरा क्रिकेट खेला है। लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस सिर्फ पंत को ही निशान बना रहे हैं।

वेंकटेश अय्यर का फ्लॉप शो जारी

लखनऊ सुपर जायंट्स की तरह कोलकाता नाइट राइडर्स भी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही होगी। इसके पीछे का कारण वेंकटेश अय्यर का खराब प्रदर्शन है। आईपीएल 2025 में कोलकाता ने 23.75 करोड़ रुपये देकर वेंकटेश को अपनी टीम में शामिल किया। लेकिन प्रदर्शन के नाम पर अब तक वो प्लॉप साबित हुए हैं।

आईपीएल 2025 के 18वें संस्करण में वेंकटेश अय्यर बुरी तरह प्लॉप साबित हुए हैं। इस साल अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कुल 11 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 20.29 की शर्मनाक औसत से केवल 141 रन निकले हैं। वो हर मुकाबले में बड़ी पारी खेलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो ऐसा करने में बार-बार असफल भी हो रहे हैं।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील

जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देख रहा हूं...संसद में जारी गतिरोध पर किरेन रिजिजू ने जताई निराशा

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट