आरसीबी बनाम जीटी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

RCB vs GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत गुजरात टाइंटस से, यहां जानें मुकाबले से जुड़ी A टू Z डिटेल्स

आईपीएल 2025 का 14वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइंटस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 2 अप्रैल बुधवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 का 14वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइंटस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 2 अप्रैल बुधवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज अपने घर पर पहला मुकाबला खेलेगी। इससे पहले बेंगलुरु ने पहला मैच कोलकाता में और दूसरा मैच में चेन्नई में खेला था। जहां आरसीबी को जीत मिली थी। आरसीबी दो मैचों में दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर विराजमान है।

वहीं गुजरात टाइंट्स ने भी मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करके बेंगलुरु में आरसीबी से भिड़ेंगी। आरसीबी अपने घर पर जीत को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। वहीं गुजरात की टीम बेंगलुरु में अपने जीत के अभियान को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

चिन्नास्वामी स्टेडियम का पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। इस मैदान की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी की मदद मानी जाती है। इस स्टेडियम की तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्रीज उनका साथ देती हैं। जिसके कारण बहुत सारी गेंदें स्टैंड तक पहुँचने की संभावना है। यह मुकाबला हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है। दोनों टीमों के तरफ से रन बरसेंगे।

आरसीबी और जीटी के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

आईपीएल में अबतक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच 5 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें आरसीबी ने 3 मैचों में जीत दर्ज की हैं। वही दो मुकाबलों में गुजरात ने बाजी मारी है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे। जिसके दोनों ही नतीजे आरसीबी के पक्ष में गए।

चिन्नास्वामी में आईपीएल के कितने मुकाबले खेले गए

आईपीएल इतिहास में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुल 95 मैच खेले गए हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 41 मैच में जीत मिली है। वही दूसरी बैंटिग करने वाली टीम को 50 मैचों में जीती है। जबकि 4 मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकल सका है। आईपीएल 2024 में इस मैदान पर लीग का सबसे बड़ा स्कोर बना था। जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ 287 रन बनाए थे। वही इस स्टेडियम का सबसे कम स्कोर 82 रन है। जो आईपीएल 2008 में केकेआर और आरसीबी के मैच के दौरान बना था। खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आरसीबी और जीटी की संभावित प्लेइंग 11

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राशिद खान, राहुल तेवतिया, साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

नेपाल में भारी तबाही के बाद बिहार पर खतरा, गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, CM चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का लिया जायजा

जो खेले, वो खिले से मेजर ध्यानचंद तक, PM मोदी ने बताया कैसे बदलेगा भारत का स्पोर्ट्स इकोसिस्टम

9:05 को आया मैसेज, 9:14 पर टूटा संपर्क; नेपाल में ईशा फाउंडेशन के 80 कैलाश यात्री लापता, सद्गुरु ने मांगी मदद

राजस्थान HC विवाद पर CJI का बड़ा बयान, मीडिया ट्रायल से नहीं, संस्थागत जांच से तय होगा सच

Explainer: 65 करोड़ रुपये महीना किराया, फिर भी भारत ने क्यों लिया MQ-9B ड्रोन? जानिए इसकी खासियत और जरूरत