पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुल्लांपुर मौसम अपडेट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बारिश बनी विलेन तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? जानें आज कैसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम

PBKS vs RCB: पंजाब और आरसीबी के पास ट्रॉफी के करीब पहुंचने का सुनहरा मौका है। लेकिन, अब सवाल ये भी है कि क्या इस मुकाबले पर बारिश का काला साया है?

मृणाल पाठक

मुल्लांपुर: आईपीएल 2025 का आज 29 मई को पहला क्वालीफायर मुल्लांपुर के मैदान पर खेला जाना है। जहां, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भिड़ंत होने वाली है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वह सीधे आईपीएल के फाइनल में पहुंच जाएगी।

पंजाब और आरसीबी के पास ट्रॉफी के करीब पहुंचने का सुनहरा मौका है। लेकिन, अब सवाल ये भी है कि क्या इस मुकाबले पर बारिश का काला साया है? क्योंकि इससे पहले लीग स्टेज में दोनों टीमों के मैच एक-एक बार बारिश के कारण धुल चुके हैं।

नहीं है क्वालीफायर मैच के लिए रिजर्व डे

सबसे बड़ी बात ये है कि आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के पहले तीन मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण मेगा इवेंट को बीच में ही रद्द कर दिया गया था। जिसके कारण प्लेऑफ और फाइनल मैच आगे बढ़ गए और आयोजन स्थल भी बदल गया। आईपीएल 2025 का फाइनल मैच 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए 4 जून को रिजर्व डे रखा गया है। लेकिन एलिमिनेटर, क्वालीफायर-1 और क्वालीफायर-2 के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। हालांकि, अगर बारिश होती है तो इसका फायदा पंजाब को मिलने वाला है।

बारिश का किस टीम को होगा फायदा?

पंजाब किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को हराकर पॉइंट टेबल में टॉप पर जगह बनाई। वहीं, आरसीबी ने लीग स्टेज का आखिरी मैच लखनऊ के खिलाफ 6 विकेट से जीतकर 19 पॉइंट पर पहुंच गई। लेकिन पंजाब के रनरेट को मात देने में कामयाब नहीं रही। ऐसे में अगर क्वालीफायर-1 में बारिश होती है तो यह पंजाब के लिए वरदान साबित होगी और टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। IPL 2025 के बीच सूर्यकुमार यादव ने की ‘रिटायरमेंट पोस्ट’, फैंस के उड़े होश; सोशल मीडिया पर मचा बवाल

कैसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम?

वहीं, 29 मई को मुल्लांपुर के मौसम की बात करें तो मैच के दौरान हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, आज मोहाली में बादल छाए रहेंगे, जिससे फैंस को गर्मी से राहत मिलेगी। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस दौरान यहां का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान