विप्रज निगम (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025, Vipraj Nigam: आशुतोष नहीं ये खिलाड़ी है दिल्ली की जीत का असली हीरो, 260 की स्ट्राइक रेट से जड़े 39 रन, मगर रह गए गुमनाम

IPL 2025, Vipraj Nigam: दिल्ली की इस जीत का हीरो सबने लेकिन आशुतोष शर्मा को माना। लेकिन इस जीत का सही मायनों में असली हीरो कोई और ही रहा जिसे लाजवाब पारी के बाद भी गुमनामी हाथ लगी।

अभिषेक सिंह

IPL 2025, Vipraj Nigam: आईपीएल 2025 में अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बीते कल यानी सोमवार को विशाखापट्टनम में खेला गया। लीग का चौथा मैच नाखून चबाने वाला हो गया था। इस मैच में दिल्ली ने लखनऊ को एक विकेट से हरा दिया। दिल्ली की इस जीत का हीरो सबने लेकिन आशुतोष शर्मा को माना। जिन्होंने दिल्ली की झोली में छक्का जड़कर हारा हुआ मैच डाल दिया। लेकिन इस जीत का सही मायनों में असली हीरो कोई और ही रहा जिसे लाजवाब पारी के बाद भी गुमनामी हाथ लगी।

हम बात कर रहे हैं विपराज निगम के बारे में, जिनके बारे में शायद ही कोई जानता है, जिन्होंने दिल्ली की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अगर वह नहीं होते तो शायद दिल्ली का जीतना काफी मुश्किल नहीं नामुमकिन हो जाता। जी हां, ये तो सभी जानते हैं कि आशुतोष शर्मा ने जिस तरह से बल्लेबाजी करके दिल्ली को जीत दिलाई है वो काबिल-ए-तारीफ रहा, लेकिन विपराज ने उस समस दिल्ली की पारी संभाली जब डीसी को सबसे ज्यादा जरूरत थी।

आते ही लगाए बड़े शॉट्स

विपराज क्रीज पर तब बल्लेबाजी करने आए जब ट्रिस्टन स्टब्स 13वें ओवर में 22 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हो गए। स्टब्स के आउट होते ही दिल्ली के 6 विकेट गिर चुके थे। क्रीज पर तब आशुतोष शर्मा पहले से ही खड़े थे। विपराज ने अपने आईपीएल डेब्यू मुकाबले में 15 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 260 के स्ट्राइक रेट से खेला।

दिल्ली की जीत का साइलेंट हीरो

विपराज ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वो दिल्ली की जीत का एक टर्निंग प्वाइंट रहा। उनकी इस तूफानी पारी ने दिल्ली को जीत के करीब ले गई। हालांकि वह 39 रन पर दिग्वेश राठी के शिकार हो गए। लेकिन जब वह पवेलियन लौटे तब तक दिल्ली की पारी संभल गई थी। जिसके बाद आशुतोष को भी बड़े हिट्स लगाने का मौका मिल गया। इस मैच में विपराज ने एक विकेट भी झटका था।

राशिद खान से ली प्रेरणा

20 साल की उम्र में विपराज निगम को नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा। राशिद खान से प्रेरित लेग स्पिनर विपराज निगम स्पिन के अनुकूल सतहों पर अपनी घातक टर्न के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने लखनऊ फाल्कन्स के साथ यूपीटी20 लीग में खूब सुर्खियां बटोरीं। इस लीग में उन्होंने 12 मैचों में 11.15 की स्ट्राइक रेट और 7.45 की इकॉनमी से 20 विकेट लिए। उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें 2024-25 सीजन में उत्तर प्रदेश की सीनियर टीम के लिए डेब्यू करने का मौका दिलाया। वह निचले क्रम में बड़े हिट भी लगा सकते हैं, जिसे उन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू में यह दिखा दिया है। खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक विकेट से जीती दिल्ली

मुकाबले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में एलएसजी ने निकोलस पूरन (75) और मिशेल मार्श (72) की तूफानी पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को 210 रनों का लक्ष्य दिया। खराब शुरुआत के बावजूद दिल्ली यह मैच एक विकेट से जीतने में सफल रही। आशुतोष शर्मा (66*) ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर दिल्ली कैपिटल्स को 3 गेंद और एक विकेट शेष रहते मैच जिता दिया।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी