लखनऊ सुपर जायंट्स (सोर्स- सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली गुड न्यूज, जल्द होगी घातक गेंदबाज की टीम में एंट्री!

आवेश पिछले जनवरी से नहीं खेले हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच पिछले साल नवंबर में खेला था। इसके बाद वे मध्य प्रदेश के लिए अंतिम लीग मैच भी नहीं खेल पाए थे।

मृणाल पाठक

Avesh Khan Injury Update: आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स अपने खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है। साथ ही इस सीजन में लखनऊ की शुरुआत भी हार के साथ हुई है। अपने पहले मुकाबले में एलएसजी को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीता हुए मैच में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि अब लखनऊ के लिए एक खुशखबरी सामने आई है।

दरअसल, आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है। ये मैच 27 मार्च गुरुवार को खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम के लिए एक अच्छी खबर है। तेज गेंदबाज आवेश खान जल्द ही वापसी कर सकते हैं। आवेश चोट के कारण अभी तक मैदान से बाहर थे।

आवेश पिछले जनवरी से नहीं खेले हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच पिछले साल नवंबर में खेला था। इसके बाद वे मध्य प्रदेश के लिए अंतिम लीग मैच भी नहीं खेल पाए थे। यह रणजी ट्रॉफी का मैच था। आवेश के घुटने में समस्या थी। आवेश भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की निगरानी में वापसी पर काम कर रहे हैं।

ऐसे में अब क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में आवेश खान का फिटनेस टेस्ट भी हुआ है। हालांकि, आवेश खान की वापसी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक वे जल्द ही वापसी कर सकते हैं। लखनऊ का अगला मैच हैदराबाद से है, जो गुरुवार को खेला जाएगा। आवेश इस मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में एलएसजी ने निकोलस पूरन (75) और मिशेल मार्श (72) की तूफानी पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को 210 रनों का लक्ष्य दिया। खराब शुरुआत के बावजूद दिल्ली यह मैच जीतने में सफल रही। आशुतोष शर्मा (66*) ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर दिल्ली कैपिटल्स को 3 गेंद और एक विकेट शेष रहते मैच जिता दिया। यह मुकाबला अब तक के आईपीएल 2025 का सबसे रोमांचक मैच रहा है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच