केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025: इन पांच खिलाड़ियों को रिटेन करेगी LSG, केएल राहुल और फ्रेंचाइजी की नहीं बनी बात

आईपीएल 2025 का रिटेंशन लिस्ट जल्द ही सभी टीमों को जारी करना है। बीसीसीआई ने सभी टीमों से 31 अक्टूबर तक रिटेंशन लिस्ट मांगी है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 का रिटेंशन लिस्ट जल्द ही सभी टीमों को जारी करना है। बीसीसीआई ने सभी टीमों से 31 अक्टूबर तक रिटेंशन लिस्ट मांगी है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों से बात करने में जुटे है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल अब इस टीम के साथ दिखाई नहीं देंगे। केएल राहुल ने मेगा ऑक्शन में जाने का मन बना लिया है। जिसके बाद टीम उन्हें अब रिटेन नहीं करेगी।

ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक लखनऊ की टीम निकोलस पूरन, मयंक यादव, रवि विश्नोई को कैप्ड प्लेयर में रिटेन करेगी। वहीं मोहसिन खान और आयुष बदोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन करने जा रही है। उसके बाद टीम के पास बस एक ही राइट टू मैच कार्ड होगा। लखनऊ ने इस बार पूरन पर भरोसा दिखाया है। पिछले साल जब राहुल चोटिल थे तब पूरन ने ही टीम की बागडोर संभाली थी। 29 वर्षीय पूरन को एलएसजी ने 16 करोड़ में अपने टीम में शामिल किया था। इस बार उम्मीद है कि पूरन को 18 करोड़ के स्लैब में रखा जाएगा।

वहीं टीम मयंक यादव को अपने साथ बनाए रखेगी। मयंक यादव ने अपने पहले दो मैचों में 150 से अधिक स्पीड से गेंद फेंकते हुए दो प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था। उसके बाद वो चोटिल हो गए। वो सीजन में सिर्फ 7 मैच ही खेल पाए। मयंक यादव को जल्दी ही भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने डेब्यू किया। वो अभी एनसीए में रिहैब ले रहे हैं। उन्हें 14 करोड़ का रकम दिया जा सकता है।

रवि बिश्नोई ने लखनऊ के लिए पिछले सीजन में 14 मैचों में 8.77 की औसत से सिर्फ़ 10 विकेट लिए थे। बिश्नोई टीम के सबसे अच्छे फील्डर में से एक है। इस लिए टीम उन्हें रिटेन करने का मन बनाई है। रवि को 11 करोड़ देकर रिटेन करेंगे। वहीं दो अनकैप्ड खिलाड़ी आयुष बदोनी और मोहसिन खान को टीम 4-4 करोड़ देकर रिटेन करेगी। आयुष ने हाल में ही इंडिया ए के लिए इमर्जिंग सीरीज में हिस्सा लिया था। टीम सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से हार गई थी। वहीं मोहसिन खान ने 2024 में 10 मैचों में 10 विकेट चटकाए। उनका सफर भी अभी तक चोटों से भरा रहा है। मोहसिन खान का इकॉनमी 6 रन से अंदर ही रहता है। ऐसे में वो गेंदबाजी में टीम के पहले पंसद हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी