भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IND-W vs ZIM-W: दूसरे T20 मुकाबले में टीम इंडिया की शानदार जीत, सीरीज में 2-0 से बनाई अजेय बढ़त

India Women Cricket Team win: भारत ने दूसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया। रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

राहुल उपाध्याय

Highlights

  • भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे T20 में 9 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई।

  • निकी प्रसाद करियर की पहली दो गेंदों पर दो विकेट लेने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं।

  • मंधाना और शफाली ने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा 9 बार 50+ रनों की साझेदारी का विश्व रिकॉर्ड बनाया।

India Women vs Zimbabwe Women 2nd T20: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया। रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

मैच में मेहमान जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर महज 102 रन ही बना सकी। जवाब में भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की तूफानी पारियों के दम पर महज 9वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

मंधाना और शफाली की जोड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय जोड़ी ने मैदान पर आते ही चौके-छक्कों की बरसात कर दी। शेफाली वर्मा ने बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए महज 24 गेंदों में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 22वां अर्धशतक पूरा किया। वह 25 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुईं। दूसरी छोर पर स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों में नाबाद 47 रनों की तेज पारी खेली।

वर्ल्ड रिकॉर्ड हुई साझेदारी

इस मैच में दोनों के बीच हुई विस्फोटक साझेदारी ने एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। यह इस कैलेंडर वर्ष 2026 में मंधाना और शफाली के बीच 9वीं 50+ रनों की साझेदारी थी। इसके साथ ही वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक साल के भीतर सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रनों की साझेदारी करने वाली विश्व की पहली जोड़ी बन गई हैं।

उन्होंने हांगकांग की यास्मीन दसवानी और नताशा माइल्स की 8 साझेदारियों साल 2026 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले इस भारतीय जोड़ी ने 2024 में भी 7 बार यह कारनामा किया था।

निकी प्रसाद ने रचा इतिहास

अपना केवल दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही भारतीय ऑफ-स्पिनर निकी प्रसाद ने मैच में अनोखा इतिहास रच दिया। पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गेंदबाजी करने उतरीं निकी ने अपनी पहली ही गेंद पर जिम्बाब्वे की सेट बल्लेबाज चिपो मुगेरी-तिरिपानो 34 रन को विकेटकीपर रिचा घोष के हाथों कैच आउट कराया।

इसके ठीक अगली ही गेंद पर उन्होंने न्याशा ग्वांजुरा 0 को पवेलियन भेज दिया। इसके साथ ही निकी प्रसाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी शुरुआती दो गेंदों पर लगातार दो विकेट लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने अपने 2 ओवर के स्पैल में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए केवल 7 रन खर्च किए।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा

पंजाब के लहरागागा में बड़ा हादसा, काम कर रहीं महिला मजदूरों को कार ने रौंदा; 8 की मौत