कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup से पहले श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे टीम इंडिया के खिलाड़ी, जीत के लिए बप्पा से मांगा आशीर्वाद

Team India Players: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया ने श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। भारत आज यूएसए के खिलाफ वानखेड़े में जीत से अभियान शुरू करेगा, गत विजेता भारत।

उज्जवल सिन्हा

Members of Team India visit Shree Siddhivinayak Temple: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत आज 7 फरवरी से हो गई है। भारतीय टीम शनिवार को यूएसए के खिलाफ मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है, जिससे पहले टीम इंडिया के सदस्यों और सपोर्ट स्टाफ ने श्री सिद्धिविनायक मंदिर जाकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।

स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के साथ टीम के फील्डिंग कोच दिलीप श्री सिद्धिविनायक भी मंदिर पहुंचे। मंदिर अधिकारियों ने तीनों को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। इससे पहले गुरुवार को हेड कोच गौतम गंभीर श्री सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। भारतीय टीम आज यूएसए के खिलाफ मुकाबले को जीतकर टी20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ आगाज करने उतरेंगे। वहीं भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड और यूएसए भी मौजूद हैं।

यूएसए के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगा भारत

टीम इंडिया अपना पहला मैच 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलेगी, जिसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया के विरुद्ध मुकाबले में उतरेगी। 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है, जिस पर फिलहाल सस्पेंस है। वहीं, 18 फरवरी को नीदरलैंड की टीम का सामना भारत से होगा।

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस बार के वर्ल्ड कप में गत विजेता के रूप में उतरेंगे। भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने उतरेगी। इसके साथ ही सूर्या एंड कंपनी का लक्ष्य इस ट्रॉफी का बचाब करके पहली टीम और घरेलू धरती पर खिताब जीतने वाली पहली टीम बनना है।

भारतीय टीम शानदार फॉर्म में

भारत टीम शानदार फॉर्म में है। टीम इंडिया ने अक्टूबर 2023 से अब तक अपने पिछले 56 टी20 मुकाबलों में से 48 जीते हैं। हाल ही में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम की है। पिछली बार भारत ने 12 जून 2024 को यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला खेला था। न्यूयॉर्क में टीम इंडिया ने यूएसए को 110/8 के स्कोर पर रोकने के बाद 18.2 ओवरों में 7 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की थी। सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ नाबाद 50 रन बनाए थे, जबकि शिवम दुबे ने 31 रन की नाबाद पारी खेली थी।

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक