भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बर्मिंघम में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, 5 दिन में बनाए एक दर्जन से ज्यादा रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने एजबेस्टन में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस मैच में भारतीय टीम और भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने एक दर्जन से अधिक रिकॉर्ड बनाए हैं। आइए इन रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं...

उज्जवल सिन्हा

बर्मिंघम: बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट 336 रनों से जीतकर न सिर्फ सीरीज बराबर की, बल्कि पांच दिनों के भीतर एक दर्जन से अधिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इस ऐतिहासिक जीत में कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत और डेब्यू करने वाले आकाश दीप ने निर्णायक भूमिका निभाई।

इस जीत के साथ भारत ने एजबेस्टन में अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की और 2021 की गाबा विजय की यादें ताज़ा कर दीं। साथ ही हेडिंग्ले में मिली पिछली हार का बदला भी चुकता कर दिया। अब सीरीज 1-1 से बराबरी पर पहुंच गई है और दोनों टीमें निर्णायक मुकाबले के लिए कमर कस चुकी हैं। गिल की कप्तानी और बल्लेबाज़ी का कमाल कप्तान के रूप में सिर्फ अपने दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल ने करिश्माई प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में 161 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

गेंदबाज़ों का कहर तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में 6 विकेट लिए, जबकि डेब्यू टेस्ट खेल रहे आकाश दीप ने कुल 10 विकेट चटकाए, जिसमें चौथी पारी में 5 विकेट शामिल थे। बारिश के कारण आखिरी दिन खेल में बाधा आने के बावजूद, भारतीय गेंदबाज़ों ने सत्र भर में इंग्लैंड के 7 विकेट गिरा दिए। पंत और जडेजा की उपयोगी पारियां ऋषभ पंत ने अपनी तेजतर्रार बल्लेबाज़ी से खेल की रफ्तार बदली, वहीं रवींद्र जडेजा ने दोनों पारियों में अर्धशतक जमाते हुए टीम की कुल बढ़त को मज़बूती दी। आइए एक नजर डालते हैं कि कौन कौन से रिकॉर्ड बने हैं...

विदेश में पहली जीत के लिए एशियाई टीमों को लगे सबसे ज़्यादा टेस्ट

  • 19 एजबेस्टन, बर्मिंघम (भारत, 2025)*
  • 17 लॉर्ड्स, लंदन (पाकिस्तान, 1982)
  • 17 केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन (श्रीलंका, 2018)
  • 16 गाबा, ब्रिस्बेन (भारत, 2021)
  • 15 न्यूलैंड्स, केप टाउन (भारत, 2024)

भारत की विदेशी धरती पर सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब से)

  • 336 बनाम इंग्लैंड बर्मिंघम 2025
  • 318 बनाम वेस्टइंडीज नॉर्थ साउंड 2016
  • 304 बनाम श्रीलंका गॉल 2017
  • 295 बनाम ऑस्ट्रेलिया पर्थ 2024
  • 279 बनाम इंग्लैंड लीड्स 1986

इंग्लैंड में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ मैच आंकड़े

  • 10/187 आकाश दीप बर्मिंघम 2025
  • 10/188 चेतन शर्मा बर्मिंघम 1986
  • 9/110 जसप्रीत बुमराह ट्रेंट ब्रिज 2021
  • 9/134 ज़हीर खान ट्रेंट ब्रिज 2007

टेस्ट में 1000 से ज़्यादा रन बनाने वाली टीमें

  • 1121 - इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, किंग्स्टन, 1930
  • 1078 - पाकिस्तान बनाम भारत, फ़ैसलाबाद, 2006
  • 1028 - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, द ओवल, 1934
  • 1014 - भारत बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन, 2025
  • 1013-ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी, 1969
  • 1011 - दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, डरबन, 1939

बल्लेबाज़ के लिए सबसे ज़्यादा टेस्ट मैच का कुल योग

  • 456 - ग्राहम गूच (इंग्लैंड) बनाम भारत, लॉर्ड्स, 1990
  • 430 - शुभमन गिल (भारत) बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन, 2025
  • 426 - मार्क टेलर (ऑस्ट्रेलिया) बनाम पाकिस्तान, पेशावर, 1998
  • 424 - कुमार संगकारा (श्रीलंका) बनाम बांग्लादेश, चटगाँव, 2014.
  • 400 - ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) बनाम इंग्लैंड, सेंट जॉन्स, 2004

इस टेस्ट में शुभमन गिल ने 11 छक्के लगाए, जो भारतीय टेस्ट इतिहास में तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनसे आगे केवल रोहित शर्मा (13 छक्के बनाम दक्षिण अफ्रीका, विशाखापत्तनम, 2019) और यशस्वी जायसवाल (12 छक्के बनाम इंग्लैंड, राजकोट, 2024) हैं।

सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज (मैचों के हिसाब से)

  • यशस्वी जायसवाल – 21
  • सुनील गावस्कर – 23
  • गौतम गंभीर – 24
  • राहुल द्रविड़ – 25
  • वीरेंद्र सहवाग – 25
  • विजय हजारे – 26
  • चेतेश्वर पुजारा – 26
  • सौरव गांगुली – 27
  • शिखर धवन – 28
  • एमएके पटौदी – 28
  • अजिंक्य रहाणे – 29

टेस्ट मैच में भारत के लिए सर्वाधिक रन

खिलाड़ी का नाम पहली पारी में रन दूसरी पारी में रन कुल रन विपक्षी टीम स्थान वर्ष
शुभमन गिल 269 161 430 इंग्लैंड बर्मिंघम 2025
सुनील गावस्कर 124 220 344 वेस्ट इंडीज पोर्ट ऑफ स्पेन 1971
वी.वी.एस. लक्ष्मण 59 281 340 ऑस्ट्रेलिया कोलकाता 2001
सौरव गांगुली 239 91 330 पाकिस्तान बेंगलुरु 2007
वीरेंद्र सहवाग 319 319 दक्षिण अफ्रीका चेन्नई 2008
वीरेंद्र सहवाग 309 309 पाकिस्तान मुल्तान 2004
राहुल द्रविड़ 233 72* 305 ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 2003
करुण नायर 303* 303 इंग्लैंड चेन्नई 2016
रोहित शर्मा 176 127 303 दक्षिण अफ्रीका विशाखापत्तनम 2019
सचिन तेंदुलकर 241* 60* 301 ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2004

टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान

  • एमएके पटौदी – 203* बनाम इंग्लैंड, दिल्ली (फरवरी 1964)
  • सुनील गावस्कर – 205 बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई (WS) (दिसंबर 1978)
  • सचिन तेंदुलकर – 217 बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद (अक्टूबर-नवंबर 1999)
  • एमएस धोनी – 224 बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई (फरवरी 2013)
  • विराट कोहली – 200 बनाम वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड (जुलाई 2016)
  • विराट कोहली -211 बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर (अक्टूबर 2016)
  • विराट कोहली – 235 बनाम इंग्लैंड, मुंबई (WS) (दिसंबर 2016)
  • विराट कोहली – 204 बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद (फरवरी 2017)
  • विराट कोहली – 213 बनाम श्रीलंका, नागपुर (नवंबर 2017)
  • विराट कोहली – 243 बनाम श्रीलंका, दिल्ली (दिसंबर 2017)
  • विराट कोहली – 254* बनाम दक्षिण अफ्रीका, पुणे (अक्टूबर 2019)
  • शुभमन गिल – 265* बनाम इंग्लैंड, बर्मिंघम (जुलाई 2025)

बर्मिंघम में आकाशदीप का ऐतिहासिक प्रदर्शन, कैंसर पीड़ित बहन को किया डेडिकेट

25 वर्ष और 298 दिन की उम्र में गिल टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले एमएके पटौदी के बाद दूसरे सबसे युवा भारतीय कप्तान बन गए। पटौदी की उम्र 23 वर्ष और 39 दिन थी जब उन्होंने 1964 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इंग्लिश टीम के विरुद्ध दोहरा शतक लगाया था।

टेस्ट में भारत के लिए सर्वोच्च स्कोर

खिलाड़ी विपक्षी रन गेंदें 4/6 स्थान वर्ष
वीरेंद्र सहवाग पाकिस्तान 309 375 39/6 मुलतान 2004
वीरेंद्र सहवाग दक्षिण अफ्रीका 319 304 42/5 चेन्नई 2008
करुण नायर इंग्लैंड 303* 381 32/4 चेन्नई 2016
वीरेंद्र सहवाग श्रीलंका 293 254 40/7 मुंबई (बीएस) 2009
वीवीएस लक्ष्मण ऑस्ट्रेलिया 281 452 44/0 कोलकाता 2001
राहुल द्रविड़ पाकिस्तान 270 495 34/1 रावलपिंडी 2004
शुभमन गिल इंग्लैंड 269 387 30/3 बर्मिंघम 2025
विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका 254* 336 33/2 पुणे 2019
वीरेंद्र सहवाग पाकिस्तान 254 247 47/1 लाहौर 2006
सचिन तेंदुलकर बांगलादेश 248* 379 35/0 ढाका 2004

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO