फाइनल मैच के लिए दिल्ली से चलेंगी स्पेशल ट्रेन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs NZ: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, फाइनल मैच के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, देखें समय व रूट

Indian Railways: भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले फैंस के भारी उत्साह को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है। रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस फाइनल को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी, जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर इस मुकाबले में प्रवेश किया। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे किया जाएगा। घरेलू मैदान पर भारत के पास तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का शानदार मौका होगा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं।

फाइनल से पहले रेलवे की बड़ी सौगात

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस ऐतिहासिक मुकाबले को देखने के लिए देशभर से फैंस अहमदाबाद पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच फ्लाइट टिकटों की कीमतें काफी ज्यादा हो गई हैं और कई जगहों पर टिकट मिलना भी मुश्किल हो गया है। फैंस की इसी परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खास स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। उत्तर रेलवे ने अपने आधिकारिक द्विटर हैंडल के जरिए इसकी जानकारी साझा की है। रेलवे के मुताबिक यह विशेष ट्रेन 7 मार्च 2026 को रात 11:45 बजे नई दिल्ली से साबरमती के लिए रवाना होगी।

19 कोच वाली स्पेशल ट्रेन में मिलेंगी एसी सुविधाएं

रेलवे द्वारा चलाई जा रही इस विशेष ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सुविधा मिल सके। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए 3rd AC और 2nd AC की आरामदायक सीटों की व्यवस्था की गई है। रेलवे के अनुसार यह ट्रेन नई दिल्ली से रवाना होकर दिल्ली केंट, गुरुग्राम और जयपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन रात 11:45 बजे नई दिल्ली से चलेगी और अगले दिन दोपहर करीब 2:30 बजे साबरमती स्टेशन पहुंचेगी। इससे क्रिकेट प्रेमियों को अहमदाबाद पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी।

स्पेशल ट्रेन का पूरा विवरण

  • गाड़ी संख्या: 04063
  • रूट (Route): नई दिल्ली से साबरमती (अहमदाबाद)
  • समय (Timing): 7 मार्च 2026 को रात 11:45 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान
  • ट्रेन की श्रेणी: 19 कोच, जिनमें 3rd AC और 2nd AC की सुविधा उपलब्ध

टीवी और मोबाइल पर भी देख सकेंगे मैच

जो क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम जाकर मैच नहीं देख पाएंगे, वे भी इस फाइनल मुकाबले का आनंद घर बैठे ले सकते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल यूजर्स जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट के जरिए इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। ऐसे में फैंस के लिए इस ऐतिहासिक मुकाबले को देखने के कई विकल्प उपलब्ध रहेंगे।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS देशों की दोगुनी रफ्तार से हुई है तरक्की, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?