भारतीय डेफ टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारतीय डेफ टीम ने रचा इतिहास, ADCA टी20 एशिया कप का खिताब किया अपने नाम

ADCA T20I Asia Cup: भारतीय डेफ टीम ने इतिहास रच दिया। एडीसीए टी20आई एशिया कप का खिताब भारतीय डेफ टीम ने अपने नाम किया। श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया।

उज्जवल सिन्हा

Indian Deaf Team: कटक के बाराबती स्टेडियम में बुधवार को टीम इंडिया ने श्रीलंका डेफ टीम को 6 विकेट से मात देकर एडीसीए टी20 एशिया कप 2026 का पहला एडिशन अपने नाम किया। फाइनल मैच में श्रीलंका ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 144 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 19.5 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली।

इस इवेंट में पूरी सीरीज में कुछ शानदार प्रदर्शन देखने को मिले, जिसमें भारत ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला मैच 4 विकेट से जीता। इसके बाद दूसरे मैच में नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से शानदार जीत हासिल की। तीसरे मैच में श्रीलंका ने नेपाल के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की।

चौथे मुकाबले में श्रीलंका ने नेपाल को 157 रन से रौंदा। इसके बाद टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 1 रन से करीबी जीत हासिल करने के बाद नेपाल के खिलाफ 9 विकेट से शानदार जीत हासिल करके श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में अपनी जगह पक्की की। भारत के साई आकाश को उनके शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिन्होंने 14 गेंदों पर 27 रन बनाने के साथ दो विकेट लिए।

श्रीलंका के खिलाड़ियों को मिला ये पुरस्कार

श्रीलंका की तरफ से गिमाडू एल मलकम ने यादगार सीरीज खेली, जिन्होंने टूर्नामेंट में कुल 196 रन बनाकर बेस्ट बैटर का अवॉर्ड जीता, जबकि उनके टीममेट गिहान लसिडू डी' सिल्वा ने 10 विकेट लेकर सीरीज के बेस्ट बॉलर का अवॉर्ड अपने नाम किया। 196 रन के साथ 7 विकेट हासिल करने वाले गिमाडू एल मलकम को ऑल-राउंड योगदान के लिए 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुना गया।

ADCA के अध्यक्ष ने क्या कहा?

इस सीरीज को लेकर एडीसीए के अध्यक्ष सुमित जैन ने कहा, "बाराबती स्टेडियम में एडीसीए टी20 एशिया कप 2026 के पहले एडिशन को होस्ट करना हमारे लिए गर्व की बात थी। यह पूरे एशिया के सुनने में दिक्कत वाले एथलीट्स के बीच क्रिकेट को बढ़ावा देने के हमारे लगातार कमिटमेंट को दिखाता है। मैं इस ऐतिहासिक इवेंट का हिस्सा बनने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई देता हूं।"

उन्होंने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि पूरे एशिया में ऐसे और भी इंटरनेशनल मैच होस्ट करते रहेंगे। मैं कटक में इस सफल इवेंट को आयोजित करने में हमारी मदद करने के लिए ओडीसीए और ओसीए के सभी ऑफिशियल्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।"

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

Delhi Protest Live: राहुल गांधी जा रहे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से करेंगे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा