मोहम्मद शमी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025 के बीच मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी, 1 करोड़ की मांगी फिरौती, मचा हड़कंप

मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी मेल के जरिए दी गई है। इसके बारे में शमी के भाई मोहम्मद हसीब ने अमरोहा पुलिस जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धमकी देने का वाले का मेल रविवार 4 मई को आया था।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज व भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शमी को ये धमकी मेल के द्वारा मिली है। इसके मामले की जानकारी अमरोहा पुलिस को मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद हसीब  ने दी। अब इसकी FIR भी दर्ज हो गई है। अमरोहा पुलिस के अधिक्षक को मोहम्मद शमी के भाई ने जानकारी देते हुए बताया है कि रविवार 4 मई को उन्हें धमकी भरा मेल आया था।

गौरतलब है कि मोहम्मद शमी से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके कुछ समय बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था। वहीं, अब मोहम्मद शमी को मिली धमकी से क्रिकेट जगत हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी पुलिस एक्टिव मोड में नजर आ रही है।

यूपी पुलिस जांच में जुटी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद शमी को ये धमकी भरा मेल राजपूत सिंधर नाम की आईडी से आया है। जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। मेल में लिखा गया है कि 'तुझे जान से मार देंगे। सरकार हमारा कुछ नहीं कर पाएगी।' जैसे ही इसकी भनक मोहम्मद शमी के भाई को लगी तो उन्होंने मामले की जानकारी स्थानिय पुलिस के दे दी। अब यूपी पुलिस धमकी देने वाले की जांच कर रही है। ‘…मेरा नजरिया बदल गया’, सनराइजर्स हैदराबाद के आलोचकों को मोहम्मद शमी ने कुछ इस तरह दिया जवाब

मांगी 1 करोड़ की फिरौती

शमी के भाई मोहम्मद हसीब ने अमरोहा पुलिस के जानकारी देते हुए ये भी बताया कि धमकी देने वाले ने 1 करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी है। अगर पैसे नहीं दिए गए तो वो शमी को जान से मारने की बात कर रहे हैं। शमी ने धमकी मिलने के तुरंत बाद अपने भाई को मामले के बारे में जानकारी दी थी। आईपीएल 2025 में मोहम्द शमी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए खेल रहे हैं। इस साल उन्हें आईपीएल के मेगा ऑक्शन में हैदराबाद ने 10 करोड़ रुपये की कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया था।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील

जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देख रहा हूं...संसद में जारी गतिरोध पर किरेन रिजिजू ने जताई निराशा

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट