भारतीय महिला ब्लाइंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारतीय महिला टीम ने जीता एक और वर्ल्ड कप, ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा की तरह मनाया जश्न; VIDEO

Blind Women’s T20 World Cup: भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने नेपाल को 7 विकेट से हराकर महिला टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड का खिताब अपने नाम किया।

उज्जवल सिन्हा

T20 blind Women’s World cup: भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने फाइनल में नेपाल को 7 विकेट से हराया। इसी के साथ भारत ने पहला महिला T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड जीतकर इतिहास रच दिया है। यह टूर्नामेंट पहली बार आयोजित किया गया। जिसमें भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और यूएसए समेत छह टीमों ने भाग लिया था। यह टी20 टूर्नामेंट 11 नवंबर को नई दिल्ली में शुरू हुआ था।

खिताब जीतने के बाद भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की तरह जश्न मनाया। जैसा रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद किया था। ठीक वैसा ही भारतीय महिला ब्लाइंड टीम के कप्तान नें भी किया। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। भारतीय टीम ने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी, महिला वर्ल्ड और अब महिला टी20 वर्ल्ड कप फॉर द ब्लाइंड का खिताब अपने नाम किया।

मुकाबले का हाल

कोलंबो में खेले गए खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला करते हुए भारत ने नेपाल को 20 ओवर में 114/5 रन पर रोक दिया। नेपाल ने 2.2 ओवर में कप्तान बिनीता पुन का विकेट गंवाया। बिनीता 9 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद मीनाक्षी चौधरी ने सुषमा तमांग के साथ दूसरे विकेट के लिए 15 रन जोड़े। मीनाक्षी चौधरी टीम के खाते में 8 रन जोड़कर पवेलियन लौटीं। टीम ने 30 के स्कोर पर सुषमा (6) का विकेट भी गंवा दिया था। यहां से बिमला रानी ने सरिता घिमिरे के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन जुटाते हुए टीम को संभाला। बिमला 26 गेंदों में इतने ही रन बनाकर आउट हुईं, जबकि सरिता ने 38 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए। भारत की तरफ से बी1 जमुना रानी टुडू और बी1 अनु कुमारी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

12.1 ओवर में भारत ने जीता मुकाबला

इसके जवाब में भारत ने 12.1 ओवरों में मुकाबला अपने नाम करते हुए खिताब जीता। भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। इस टीम ने 5 के स्कोर पर बी2 अनेका देवी (2) का विकेट गंवा दिया था। यहां से बी1 करुणा ने कप्तान बी3 दीपिका के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 रन जुटाते हुए टीम को संभाला। दीपिका 6 रन बनाकर आउट हुईं।

करुणा ने बी3 फुला सरेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रन जुटाते हुए भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। करुणा 27 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुईं। यहां से फुला सरेन ने बी2 बसंती हांसदा के साथ अटूट साझेदारी करते हुए भारत को आसान जीत दिलाई। फुला 27 गेंदों में 4 चौकों के साथ 44 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि बसंती ने 13 रन टीम के खाते में जोड़े। नेपाल की तरफ से बी3 दिल्लीसरा धमाला ने 1 विकेट निकाला।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा