अर्जुन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

अर्जुन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी ने डुबोई लुटिया! दोनों स्टार्स हुए बुरी तरह फेल, टीम को मिली शर्मनाक हार

IPL 2026: आईपीएल 2026 की तैयारी कर रहे वैभव सूर्यवंशी और अर्जुन तेंदुलकर हालिया अच्छे प्रदर्शन के बाद अब लगातार फ्लॉप हो गए हैं, जिससे दोनों खिलाड़ियों की फॉर्म पर सवाल उठने लगे हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Arjun Tendulkar and Vaibhav Suryavanshi Poor Performance: आईपीएल 2026 से पहले घरेलू टूर्नामेंटों में खिलाड़ी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं, लेकिन युवा खिलाड़ियों अर्जुन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी के लिए हालिया मुकाबला निराशाजनक साबित हुआ। डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में दोनों ही खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके, जिसका असर टीम के नतीजे पर भी साफ नजर आया।

डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में ब्लू टीम को मिली हार

आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में ब्लू टीम का मुकाबला 2 मार्च को केनरा बैंक से हुआ। इस मैच में ब्लू टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन पूरी टीम संघर्ष करती नजर आई। बल्लेबाज बड़ी साझेदारी बनाने में नाकाम रहे और टीम 17.2 ओवरों में सिर्फ 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य छोटा होने के कारण विपक्षी टीम पर ज्यादा दबाव नहीं बन सका और मैच एकतरफा हो गया।

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला

ब्लू टीम के लिए ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह शुरुआत को बड़े स्कोर में बदल नहीं सके। उन्होंने 14 गेंदों में 20 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल रहे। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट 146 का रहा, लेकिन टीम को मजबूत शुरुआत नहीं मिल सकी। वैभव के जल्दी आउट होने से मध्यक्रम पर दबाव बढ़ गया और टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई। बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया, जिसकी वजह से टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी।

अर्जुन तेंदुलकर का ऑलराउंड प्रदर्शन रहा फीका

अर्जुन तेंदुलकर के लिए भी यह मुकाबला यादगार नहीं रहा। बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 8 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाए और टीम को तेज रन देने में असफल रहे। इसके बाद गेंदबाजी में भी वह प्रभाव नहीं छोड़ सके। अर्जुन ने एक ओवर डाला, जिसमें उन्होंने 19 रन खर्च कर दिए। विरोधी बल्लेबाजों ने उन पर आक्रामक रुख अपनाया और लगातार चौके-छक्के लगाए। हालांकि पिछले मैच में उन्होंने अर्धशतक लगाया था, लेकिन इस मुकाबले में वह अपनी लय से दूर नजर आए।

आसान लक्ष्य का केनरा बैंक ने किया पीछा

136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केनरा बैंक टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी की और मुकाबला जल्दी खत्म कर दिया। टीम ने सिर्फ 11.2 ओवर में 139 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। ब्लू टीम के गेंदबाज विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में नाकाम रहे। वैभव सूर्यवंशी और अर्जुन तेंदुलकर के खराब प्रदर्शन का असर टीम के परिणाम पर पड़ा और ब्लू टीम को टूर्नामेंट में अपनी पहली हार झेलनी पड़ी। आईपीएल 2026 से पहले दोनों खिलाड़ियों के लिए फॉर्म में वापसी करना बेहद जरूरी माना जा रहा है, ताकि वे आगामी सीजन में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज