भारत ने जीता ICC महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब (सोर्स: सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारत ने अपने नाम किया ICC महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से दी मात

भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब जीता। ओपनर गोंगडी त्रिशा की 44 रनों की पारी की बदौलत भारत ने खिताबी मुकाबले में जीत दर्ज की...

आकाश मसने

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब जीता। ओपनर गोंगडी त्रिशा की 44 रनों की पारी की बदौलत भारत ने रविवार को कुआलालंपुर में महिला अंडर 19 टी 20 विश्व कप के फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से मात दे दी है। केवल 83 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को ज्यादा कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। भारत ने सिर्फ एक विकेट खोकर 11.2 ओवर में जीत हासिल कर ली।

इससे पहले फाइनल मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए 20 ओवरों में दक्षिण अफ्रीका को 82 रनों पर समेट दिया। फाइनल के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। दक्षिण अफ्रीका की महिला अंडर-19 टीम ने पहले ओवर में शानदार शुरुआत की और पहले ओवर में ही 10 रन बटोर लिए। लेकिन इसके दक्षिण अफ्रीका की टीम लड़खड़ा गई।

83 रनों का मिला था लक्ष्य

खिताबी जीत के लिए 83 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को चौथे ओवर में पहला झटका लगा। विकेट कीपर बल्लेबाज जी कमलिनी 8 रन बनाकर आउट हो गई। इस समय भारत का स्कोर 34 रन था।

इसके बाद गोंगाडी त्रिशा और सानिका चालके ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 11.2 ओवर में ही भारतीय टीम की झोली में जीत डाल दिया।गोंगाडी त्रिशा ने 33 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 44 रन बनाए वहीं सानिका चालके ने 22 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 26 रन बनाए।

टूर्नामेंट अजेय रही भारतीय टीम

आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में भारत की अंडर-19 महिला टीम ने खिताब जीतने के अपने अजेय सफर में पांच जीत हासिल की, जबकि भारत का एक मैच रद्द हो गया था।

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई