भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WPL 2026 से पहले भारतीय महिला टीम खेलेगी पांच मैचों की T20I सीरीज, इस टीम से होगी भिड़ंत

India Women vs Sri Lanka Women: भारतीय महिला टीम अगले महीने दिसंबर में श्रीलंका के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक खेली जाएगी।

उज्जवल सिन्हा

India To Face Sri Lanka In 5-Match T20I Series: भारतीय महिला टीम ने हाल में पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है। अब भारतीय टीम श्रीलंका के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। श्रीलंका टीम की मेजबानी भारत करेगा। दोनों देशों की महिलाओं के बीच 21-30 दिसंबर के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेंगी। इस सीरीज के शुरुआती दो मैच विशाखापत्तनम में खेले जाएंगे, जबकि शेष मैच तिरुवनंतपुरम में आयोजित होंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि, भारत और श्रीलंका की टीमें 21 और 23 दिसंबर को सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेलेंगी। सीरीज के शेष तीन मैच 26, 28 और 30 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होंगे।

IND W vs SL W के पांच मैचों का टी20 शेड्यूल

मैच तारीख वेन्यू
पहला T20I 21 दिसंबर डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम
दूसरा T20I 23 दिसंबर डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम
तीसरा T20I 26 दिसंबर डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम
चौथा T20I 28 दिसंबर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
पाँचवां T20I 30 दिसंबर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद अगले साल महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का चौथा एडिशन 9 जनवरी से 5 फरवरी के बीच नवी मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा। इसके बाद 15 फरवरी से 6 मार्च तक भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के मल्टी-फॉर्मेट टूर के लिए रवाना होगी।

12 जून से होगा वर्ल्ड कप का मुकाबला

भारत ने नवंबर की शुरुआत में अपना पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता है, जिसके बाद पहली बार भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ मुकाबलों के साथ अपना अंतरराष्ट्रीय सफर आगे बढ़ाएगी। अगले साल 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। ऐसे में विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से इस सीरीज को अहम माना जा रहा है।

हाल ही में बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम के भारत दौरे को राजनीतिक तनाव के कारण टाल दिया गया था। इसके साथ ही भारत की पुरुष टीम का बांग्लादेश दौरा सितंबर 2026 तक टाल दिया गया। इस स्लॉट को भरने के लिए दिसंबर में भारत-श्रीलंका की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज को रखा गया है।

दोनों टीमों के बीच खेले गए हैं 26 मुकाबले

भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच साल 2009 से अब तक 26 टी20 मुकाबले खेले गए, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। इस दौरान भारत ने 20 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि श्रीलंका ने 5 मैच जीते। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। भारतीय टीम इस सीरीज के दौरान भी अपना दबदबा बनाए रखना चाहेगी।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान